स्वरा भास्कर के कोविड पॉजिटिव होने पर ट्रोलर्स कर रहे थे उनके निधन की कामना, एक्ट्रेस ने यूं सिखाया सबक

Summary :

स्वरा भास्कर के कोविड पॉजिटिव निकलने की जानकारी मिलने पर एक यूजर ने लिखा,’अडवांस में रेस्ट इन पीस’। दूसरे ने लिखा,’सबसे अच्छी खबर जो मैंने 2022 में सुनी है।’ ऐसे ही बाकी ट्रोलर्स ने भी नेगेटिव कमेंट करते हुए स्वरा भास्कर के खिलाफ अपनी नफरत जाहिर की है।

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से ट्रोल किया जाता है। स्वरा भी बेबाकी से इन ट्रोलर्स को सबक सिखाती भी नजर आती हैं। स्वरा ने एक दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उनको और उनके परिवार को कोरोना हो गया है। वो आइसोलेशन में हैं। उनके इस पोस्ट पर ट्रोलर्स ने उन्हें भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
 एक्ट्रेस ने हर बार की तरह इस बार भी इन ट्रोलर्स से डरे बिना इन्हें करारा जवाब देती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ही इन ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया है। 
 


स्वरा भास्कर ने पोस्ट कर खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस चिंता जाहिर करते हुए उनकी बेहतरी की कामना करते देखे जा रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने स्वरा के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद उनकी मौत की कामना करनी शुरू कर दी है। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस अपने जवाब से सबकी बोलती बंद करती नजर आई हैं।

स्वरा भास्कर के कोविड पॉजिटिव निकलने की जानकारी मिलने पर एक यूजर ने लिखा,’अडवांस में रेस्ट इन पीस’। दूसरे ने लिखा,’सबसे अच्छी खबर जो मैंने 2022 में सुनी है।’ ऐसे ही बाकी ट्रोलर्स ने भी नेगेटिव कमेंट करते हुए स्वरा भास्कर के खिलाफ अपनी नफरत जाहिर की है। हालांकि, ऐसे कमेंट्स देख एक्ट्रेस को धक्का लगा है और उन्होंने ट्वीट कर सबकी बोलती बंद कर दी है। 
स्वरा ने लिखा है,’तो मेरे मौत की कामना करने वाले सभी नफरती चिंटुओं और ट्रोल्स…दोस्तों अपनी भावनाएं काबू में रखो…मुझे कुछ हो गया तो आपकी रोजी रोटी छिन जाएगी… घर कैसे चलेगा?’ बताते चलें कि स्वरा भास्कर ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर ये साफ किया है कि वो और उनका परिवार कोरोना संक्रमित है। कुछ दिन पहले ही सभी को सर दर्द और बुखार जैसे लक्षण महसूस हुए जिसके बाद सबने कोरोना टेस्ट कराया और जब रिपोर्ट आई तो पता चला की उनके साथ परिवार भी इस महामारी की चपेट में आ चुका है। स्वरा ने फैंस से सुरक्षित रहने और मास्क लगाने की अपील की है।
स्वरा ने अपने पोस्ट में लिखा था,’हेलो कोविड, अभी मुझे अपना आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिला और मैं कोविड पॉजिटिव हूं। खुद को क्वारंटीन में आइसोलेट कर लिया है। बुखार, सर दर्द और स्वाद गायब होने जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं। डबल वैक्सीन मैंने ली है तो उम्मीद है सब कुछ जल्दी ठीक हो जाएगा। परिवार वालों के लिए आभारी हूं और घर पर ही हूं। आप लोग भी सुरक्षित रहें।’

Desk Team