आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 11 जनवरी को प्रदर्शित हुयी थी। यह फिल्म 25 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई है। फिल्म को जहाँ क्रिटिक और दर्शकों से बेहद अच्छी प्रतिक्रया मिली वहीँ कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने नए रिकॉर्ड बना दिए है।
यह फिल्म उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक्स करने की कहानी पर बनी है। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में करीब 71 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म को लेकर फिल्म समीक्षकों के अच्छे रिव्यू आए थे, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर इसके अच्छे नतीजे आने शुरू हो गए। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी जबरदस्त फायदा मिल रहा है।
फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने अब 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस तरह ये साल की पहली फिल्म बन गई है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। विकी कौशल , यामी गौतम , मोहित रैना अभिनीत इस फिल्म ने लगातार अच्छा बिज़नेस किया है
आने वाले सप्ताह में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म गली बॉय रिलीज़ होने वाली है और अंदाजा लगाया जा रहा है की गली बॉय के आने के उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की कमाई गिर सकती है पर फिल्म ने सफलता के रिकॉर्ड तो बना ही लिए है।
फिल्म में यामी गौतम ने खुफिया अधिकारी की भूमिका निभायी है। यामी फिल्म की सफलता से बेहद खुश है। यामी गौतम ने फिल्म सफलता को उन्होंने भारतीय सेना और उनके परिवारों को समर्पित किया है।
फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा अंजाम दी गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। उनका कहना है कि अच्छा विषय और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई दोनों अहम हैं।
यामी का कहना है यदि फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर सफल होती हैं, तो आपको एक प्रकार की पहचान मिल जाती है, लेकिन मुझे लगता है कि यह इस बात पर निर्भर है कि फिल्म किस बारे में हैं और इसका विषय किस चीज का प्रतिनिधित्व करता है।


Download Android App
Download iOS App










