बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला बीते कुछ समय पहले तक भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रही थी। हालांकि दोनों ने कभी इस रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की पर दोनों को लेकर काफी चर्चा अब तक हो रही है।

हाल ही में हार्दिक पंड्या ने उर्वशी रौतेला को फिल्म पागलपंती में उनकी शानदार परफॉरमेंस के लिए बतौर गिफ्ट एक पप्पी गिफ्ट किया था। माना जा रहा था कि अब शायद हार्दिक और उर्वशी के रिलेशनशिप से अब पर्दा उठने वाला है लेकिन अब जो खबर सामने आयी है उसने इस रिश्ते को नया मोड़ दे दिया है।

हार्दिक पांड्या को लेकर ये खबर भी आयी थी कि वो नताशा स्टेनकोविक के साथ रिलेशनशिप में है और उर्वशी रौतेला अब सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त भर है। ताजा जानकारी के मुताबिक़ अब उर्वशी रौतेला की नजदीकियां एक अन्य भारतीय क्रिकटर के साथ बढ़ रही है।

बता दें भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए निर्णायक टी 20 मैच के ठीक एक दिन पहले उर्वशी रौतेला को भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ लेट नाईट डेट पर स्पॉट किया गया। जी हां दोनों को करीब 11 बजे एक दूसरे से मिलने पहुंचे थे।

ताजा जानकारी के मुताबिक़ ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला रात 11 बजे के आसपास जुहू (मुंबई उपनगर) में एक रेस्तरां एस्टेला में डेट पर पहुंचे थे। बता दें इस साल जनवरी में ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर की थी।
इस तस्वीर ले साथ ऋषभ पंत ने कैप्शन में लिखा था, “मैं सिर्फ आपको खुश करना चाहता हूं क्योंकि आप कारण हैं कि मैं बहुत खुश हूं।” ये तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। अब लग रहा है कि ऋषभ पंत की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री उर्वशी रौतेला के रूप में हुई है। अब देखना होगा ये कपल कब अपनी डेटिंग के बारे में खुलासा करेगा।



Download Android App
Download iOS App



