Vasudha 26 June Spoiler Alert: टीज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को भरपूर ड्रामा और बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। राजवाड़ी चटका अचार (Rajwadi Chatka Pickles) के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान सेट पर कुछ ऐसा हंगामा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया। चलिए आपको बताते हैं कि आज रात के एपिसोड में क्या खास होने वाला है।
Vasudha 26 June Spoiler Alert: संतोष की टोका-टोकी से परेशान हुईं चंद्रिका

शो की कहानी में ‘राजवाड़ी चटका अचार’ के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर चंद्रिका काफी मुश्किल से विज्ञापन की शूटिंग के लिए तैयार हुई थीं। वह अपना वादा निभाने के लिए सेट पर पहुंचती हैं और डायरेक्टर के कहने पर शॉट देना शुरू करती हैं। लेकिन इस पूरी शूटिंग के दौरान संतोष बार-बार दखल देने लगती हैं।
संतोष को चंद्रिका की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी में बार-बार कमियां नजर आती हैं। वह डायरेक्टर से बार-बार री-शूट (फिर से सीन शूट करने) की मांग करती हैं। बार-बार मिल रहे इन कट्स और टोका-टोकी से चंद्रिका का सब्र का बांध टूट जाता है। वह सेट पर मौजूद सभी लोगों से साफ कह देती हैं कि वह इससे बेहतर एक्टिंग नहीं कर सकतीं। आखिरकार, गुस्से और थकावट में चंद्रिका एड शूट बीच में ही छोड़कर वहां से चली जाती हैं, जिससे पूरी टीम सन्न रह जाती है।
Dev Vasudha Shocked: देव और वसुधा के सामने आया ‘सीक्रेट मॉडल’ का सच

चंद्रिका के सेट से अचानक चले जाने के बाद ऐड की शूटिंग पूरी तरह से रुक जाती है। देव, दिव्या, प्रभात और वसुधा चुपचाप इस पूरे तमाशे को देख रहे होते हैं और परेशान हो जाते हैं कि अब आगे क्या होगा। तभी इस माहौल में संतोष एक और बड़ा धमाका करती है।
संतोष अनाउंसमेंट करती हैं कि यह एड शूट कल दोबारा शुरू होगा, लेकिन इस बार ‘राजवाड़ी चटका अचार‘ का चेहरा कोई नॉर्मल लड़की नहीं बल्कि एक फेमस मॉडल होगी। यह सुनकर देव हैरान हो जाता है और संतोष से पूछता है कि आखिर वह मॉडल कौन है? संतोष बिना कुछ बोले अपने पास से कुछ तस्वीरें निकालती हैं और देव व वसुधा को दिखाती हैं। उन तस्वीरों को देखते ही देव और वसुधा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और दोनों बिल्कुल निशब्द (स्पीचलेस) हो जाते हैं।
Vasudha Rajwadi Chatka Ad Shoot: चौहान परिवार में मचेगा बवाल

अब सेट पर और सोशल मीडिया पर यह अंदाज़ा लगाए जा रहे हैं कि संतोष ने जिस मिस्ट्री मॉडल को चुना है, वह कोई और नहीं बल्कि खुद वसुधा ही हो सकती है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि यह पूरा बिजनेस और अचार का स्वाद वसुधा की कड़ी मेहनत और उसकी खास रेसिपी पर ही टिका है। ऐसे में वसुधा को इस ब्रांड का चेहरा बनाना बिजनेस के लिए बिल्कुल सही फैसला साबित हो सकता है।
लेकिन अगर ऐसा होता है, तो चौहान परिवार के अंदर एक नया गृहयुद्ध शुरू हो सकता है। हमेशा पर्दे के पीछे रहने वाली वसुधा क्या कैमरे के सामने आने के लिए तैयार होगी? और सबसे बड़ा सवाल यह कि अगर वसुधा को चंद्रिका की जगह रिप्लेस किया जाता है, तो चंद्रिका इसे अपना बहुत बड़ा अपमान समझेगी। अब देखना यह होगा कि संतोष के इस फैसले से चौहान परिवार में क्या नया तूफान आता है।


Download Android App
Download iOS App




