‘बिग बॉस 13’ में अभी तक फैंस को कई ट्विस्ट देखने को मिले और इस क्रिसमस के मौके पर सीजन 11 के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता शो से बाहर हो गए। पहली बार बिग बॉस के शो में ऐसा हुआ था की किसी पिछले सीजन के कंटेस्टेंट को दोबारा शो के सीजन में मौका मिला हो।
.jpg)
बता दें देवोलीना ने खराब तबियत के चलते बिग बॉस के घर से बाहर आयी थी और उनकी जगह विकास को घर में भेजा गया था। बिग बॉस ने घर के सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि देवोलीना की ताबियत ठीक न होने की वजह से उनकी शो में वापसी नहीं हो सकती और विकास को घर से बाहर जाना पड़ेगा।
.jpg)
विकास ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद कई खुलासे किये और घर के सदस्यों के कई राज़ भी फैंस के साथ शेयर की है। विकास ने बताया , ‘ मैंने इस बार एक अलग रणनीति के साथ घर में समय बिताया और बेवजह अपनी एनर्जी को खत्म नहीं किया। मैंने घर के सदस्यों को बेहतर तरीके से जानकर , मुश्किलों को सुलझाया।
.jpg)
विकास ने घर के सदस्यों को लेकर खुलासा करते हुए कहा, ‘ इस बार घर के सदस्य खेल को एन्जॉय करने की बजाये घर में सर्वाइव करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। बिना वजह एक दुसरे से उलझ जा रहे है। इनकी लड़ाई का कोई मतलब नहीं है , यहां तक की चायपत्ती को लेकर भी घर में लड़ाई होती है।
.jpg)
विकास ने आगे कहा, ‘ ऐसा नहीं है कि घर में माहौल सिर्फ टेंशन से भरा हुआ है , मेरी घर में सिद्धार्थ से दोस्ती भी हुई। सिद्धार्थ और शहनाज़ की अच्छी पट रही है। जब मुझे शो छोड़ना पड़ा तो मेरे लिए घर के सदस्य भावुक भी हो गए थे।
.jpg)
विकास से जब ये पुछा गया कि वो किस कंटेस्टेंट को शो का विनर मानते है तो उनका जवाब था की वो चाहते है शहनाज़ इस बार शो की विनर बने। वो काफी फनी है और बेवजह किसी से झगड़ा भी नहीं करती है। आसिम और सिद्धार्थ भी विकास को पसंद आये।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



