‘द कश्मीर फाइल्स’ एक ऐसी फिल्म है जिसने कश्मीरी पंडितो पर हुए अत्याचारों का वो रूप दिखाया जो बहोत ही कम लोगो को पता था। इस फिल्म ने जहां ऑडियंस को इमोशनल कर दिया वही कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन इस फिल्म को विवादों से भी गुज़ारना पड़ा। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक विचारधारा वाली फिल्म तो कुछ ने मुस्लिम विरोधी फिल्म कहा।

लेकिन अब एक बार फिर इस फिल्म को लेकर हुए नए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस बार विकीपीडिया ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसा लिखा गया, जिस पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भड़क गए और रियेक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए।

उन्होंने ट्वीट करते हुए विकीपीडिया को फटकार लगाई है। सिर्फ यही नहीं विवेक अग्निहोत्री ने इसे जल्दी एडिट करने को भी कहा है।

दरअसल, विकीपीडिया के पेज पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में लिखा गया- ‘साल 2022 में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स एक भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है, जिसे विवेक अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में कश्मीर के विवादित इलाके से कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन की काल्पनिक कहानी दिखाई गई है। साल 1990 में हुए विस्थापन को सामूहित नरसंहार दिखाया गया है, जिसके बारे में ज्यादातर ऐसा सोचा जाता है कि यह गलत और षडयंत्र पर बनी कहानियों पर आधारित है।’
Dear @Wikipedia,
You forgot to add ‘Islamophobia… propaganda… sanghi… bigot… etc’.
You are failing your Secular credentials. Hurry, edit more. pic.twitter.com/c0KyfCc1Co
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 1, 2022
जिसके बाद गुस्से में विवेक अग्निहोत्री ने विकीपीडिया को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा- ‘डियर, विकीपीडिया, आप इसमें इस्लामोफोबिया, प्रोपेगैंडा, संघी और कट्टर जैसे शब्दों को जोड़ना भूल गए हैं। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष पहचान खोते जा रहे हैं। जल्दी इसे और एडिट करें।’


Download Android App
Download iOS App



