राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष प्रहार करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के आठ साल का शासन सुशासन नहीं बल्कि कुशासन हैं। इस भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को उजागर करने का वादा किया था और अपने फायदे के लिए अर्थव्यव्सथा को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया हैं। ऐसे समय में जब गर्मी देश में अपनी चरम शिखर पर पहुंच चुकी है और भाजपा सरकार यह कह रही है कि देश में जनता को भारी मात्रा में बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता हैं। इस सब फैक्ट तथ्यों पर साफ एक स्टडी भी मौजूद हैं।
राहुल का ट्वीट… मोदी पर

राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि पीएम मोदी का 8 साल का कुशासन इस बात का एक केस स्टडी है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को कैसे बर्बाद किया जाए। कांग्रेस बिजली संकट, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों और महंगाई को लेकर सरकार पर हमला करती रही है।
कांग्रेस ने बिजली संकट पर दिया एक औपचारिक बयान…

कांग्रेस ने बिजली संकट को ‘कृत्रिम’ करार दिया था। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ हम मांग करते हैं कि कोयले के कुप्रबंधन के कारण पैदा हुए इस कृत्रिम बिजली संकट को तुरंत हल किया जाए और लोगों को इस गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान करके राहत प्रदान की जाए। पार्टी के उदयपुर में आगामी मंथन सत्र में आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की संभावना है। पार्टी ने विभिन्न समितियों का गठन किया है जो सत्र के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए बैठक कर रही हैं।महंगाई के मुद्दे पर पार्टी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



