कौन हैं Jasmine Sandlas के होने वाले पति Shekhar Chaudhary?, जिन्हें लाइव कॉन्सर्ट में सिंगर ने फैंस के साथ कराया Introduce

Who Is Shekhar Chaudhary

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के दौरान फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। शानदार लाइव परफॉर्मेंस के बीच उन्होंने अपनी सगाई का ऐलान कर के सबसे पहले तो सभी को चौंका दिया। फइर स्टेज पर जैस्मीन ने अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की और पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को दुनिया से रूबरू कराया।

लाइव कॉन्सर्ट में शेयर की खुशखबरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK DUMOLIYA (@kartistik_01)

दिल्ली में ऑर्गनाइज़ हुए कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने परफॉर्मेंस के बीच शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया। फिर उन्होंने अपने मंगेतर का हाथ थामकर फैंस से उनको इन्ट्रोड्यूस कराया और कहा कि, “ये वही शख्स हैं जिन्होंने मुझे रिंग पहनाई है, ये मेरे हैं।” सिंगर की यह बात सुनते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों और खुशी की आवाजों से गूंज उठा। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस कपल को सगाई की बधाइयां देते दिखाई दे रहे हैं।

कौन हैं शेखर चौधरी?

Who Is Shekhar Chaudhary
Who Is Shekhar Chaudhary (Source: Google)

जैस्मीन सैंडलस जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, वहीं उनके मंगेतर शेखर चौधरी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वह एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री से जुड़े नहीं हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को वो हमेशा प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। अब तक जैस्मीन ने शेखर के पेशे, परिवार या दोनों की पहली मुलाकात को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। यही वजह है कि उनके बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिक नहीं है। इसी वजह से स्टेज पर उनकी यह मौजूदगी शेखर की पहली पब्लिक अपीयरेंस मानी जा रही है।

रिश्ते को रखा था पूरी तरह पर्सनल

Jasmine Sandles Boyfriend
Jasmine Sandles Boyfriend (Source: Google)

जैस्मीन ने अपनी लव लाइफ को लंबे समय तक ऑफिशियल नहीं किया। उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई सिग्नल भी नहीं दिया था। ऐसे में कॉन्सर्ट के दौरान अचानक सगाई का ऐलान करना उनके फैंस के लिए बेहद खास और इमोशनल पल बन गया।

हिट गानों से भी जीता फैंस का दिल

Fiance Of Jasmine Sandlas
Fiance Of Jasmine Sandlas (Source: Google)

सगाई की खुशखबरी के अलावा जैस्मीन ने अपने लाइव शो में शानदार परफॉर्मेंस भी दी। उन्होंने ‘शरारत’, ‘जाइए सजना’ समेत कई पॉपुलर गाने गाकर दर्शकों को भरपूर एंटरटेन किया।

अब इन शहरों में होगा ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’

Jasmine Sandlas Concert
Jasmine Sandlas Concert (Source: Google)

दिल्ली में टूर की शानदार शुरुआत के बाद जैस्मीन सैंडलस अब देश के बाकी शहरों में भी लाइव परफॉर्म करेंगी। उनका अगला कॉन्सर्ट 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ में ऑर्गनाइज़ किया जाएगा, जहां फैंस एक बार फिर उनके धमाकेदार कॉन्सर्ट का मज़ा ले पाएंगे।

Read More: Dhamaal 4 Movie Review: हंसी, रोमांच और मस्ती का वही पुराना डोज, थिएटर में जानें से पहले एक बार जरूर पढ़ें ये रिव्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।