साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राजनीकांत के रास्ते अब अलग हो गए हैं। कुछ वक्त पहले दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और इस बात का ऐलान किया कि दोनों तलाक ले रहे हैं। धनुष का ये पोस्ट देखकर उनके चाहने वालों का दिल टूट गया। लोग अब तक इस अलवाग की वजह जानने को बेचैन हैं और चाहते हैं कि दोनों की बीच फिर सब ठीक हो जाए और दोनों साथ हो जाएं।

लेकिन क्या वाकई ऐसा होगा? क्या धनुष और ऐश्वर्या इस शादी को दूसरा चांस देना चाहते हैं? इस बारे में हाल ही में ऐश्वर्या रजनीकांत ने बात की है। खबर के मुताबिक ऐश्वर्या ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें जीवन में हर परिस्थिती का सामना करना चाहिए। जो भी हमारे पास आता है उसका सामना करने की उससे डील करने की जरूरत है।’

‘आखिर में जो कुछ हमारे लिए होगा, वह हमारे पास आएगा। फिलहाल मैं सीख रही हूं और मुझे लगता है कि मुझे सीखने दिया जाना चाहिए। प्यार एक बहुत ही सामान्य भावना है। इसका किसी एक इंसान या एक निजी चीज़ से कोई लेना-देना नहीं है और जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही हूं मेरे लिए प्यार की परिभाषा भी बदलती जा रही है।’
आपको बता दें धनुष और ऐश्वर्या के तलाक का अनाउंसमेंट उनके चाहने वालों के लिए बहुत शॉकिंग थी, लेकिन कपल के जानकार का कहना है इंडस्ट्री में कई लोगों को अंदाजा था कि ऐसा हो सकता है बस दोनों ने अनाउंस करने में बहुत टाइम ले लिया।


Download Android App
Download iOS App



