अपनी इंडियन गर्लफ्रेंड से देसी अंदाज़ में शादी करेंगे मैक्सवेल

Summary :

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्दी ही शादी करने वाले है। वो भी अपनी इंडियन गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्दी ही शादी करने वाले है। वो भी अपनी इंडियन गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ हालांकि इस बारे में उन्होंने अपनी तरफ से अभी कुछ भी नहीं बोला है लेकिन उनकी शादी का कार्ड इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अभिनेत्री कस्तूरी शंकर ने मैक्सवेल और रमन दोनों की शादी का कार्ड ट्वीट किया है।

   

मैक्सवेल और विनी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इन दोनों कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। अब इन दोनों की शादी 27 मार्च को होगी वो भी पारंपरिक तमिल तौर तरीके से। कस्तूरी शंकर ने इन दोनों की शादी का कार्ड ट्वीट करते हुए लिखा, “ग्लेन मैक्सवेल विनी रमन से शादी कर रहे हैं। शादी के कार्ड, पारंपरिक तमिल मुहूर्त पत्रिका को देखकर हम कह सकते हैं कि ये शादी तमिल रिती रिवाज से होगी। क्या इसाई रीति रिवाजों के साथ भी शादी होगी? ग्लेन और विनी को शादी की बधाई।”

Glenn Maxwell and Vini Raman got their wedding card printed in Indian style  viral, going viral on social media

ग्लेन मैक्सवेल इस समय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं और फ़िलहाल श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में बिजी हैं। वहीं उनको इंडियन प्रीमियर लीग के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिटेन किया था। उन्होंने पिछले सीजन ही आरसीबी का दामन थामा था और अपने बल्ले से धूम मचाई थी। इसलिए आरसीबी ने उन्हें रिटेन करने का फैसला किया था और हो सकता है मैक्सवेल इस बार टीम की कप्तानी करते हुए भी दिख जाए। 


Desk Team