Yash की Toxic पर फिर लगा ब्रेक, बार-बार टल रही Release से फैंस का फूटा गुस्सा

Summary :

Yash Toxic Postponed: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का इंतजार कर रहे फैंस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पहले मार्च से जून और अब जून 4 की रिलीज डेट भी टाल दी गई है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी रही कि मेकर्स को बार-बार डेट बदलनी पड़ रही है? क्या सिर्फ ग्लोबल प्लानिंग वजह है या इसके पीछे कोई और बड़ी रणनीति छिपी है? चलिए जानते हैं आखिर क्यों मिडिल ईस्ट टेंशन से लेकर बॉक्स ऑफिस क्लैश तक ने इस फिल्म की रिलीज को…

Yash Toxic Postponed: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का इंतजार कर रहे फैंस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पहले मार्च से जून और अब जून 4 की रिलीज डेट भी टाल दी गई है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी रही कि मेकर्स को बार-बार डेट बदलनी पड़ रही है? क्या सिर्फ ग्लोबल प्लानिंग वजह है या इसके पीछे कोई और बड़ी रणनीति छिपी है? चलिए जानते हैं आखिर क्यों मिडिल ईस्ट टेंशन से लेकर बॉक्स ऑफिस क्लैश तक ने इस फिल्म की रिलीज को हिला कर रख दिया।

Yash Toxic Postponed: अंतरराष्ट्रीय बाजार और क्लैश से बचाव बना बड़ी वजह

Yash Toxic Postponed
Yash Toxic Postponed ( Source : Social Media) 

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 19 मार्च की रिलीज डेट से हटाकर 4 जून पर शिफ्ट करने के पीछे सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव बताया गया था। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है और इसे पूरी तरह ग्लोबल फिल्म के तौर पर रिलीज करने की योजना है।

मेकर्स के अनुसार, पश्चिम एशिया यानी मिडिल ईस्ट में चल रही अनसर्टेनिटी- जैसे ईरान-इजराइल तनाव- के कारण वहां के सिनेमाघरों और दर्शकों तक फिल्म की पहुंच एफेक्ट हो सकती थी। चूंकि यह क्षेत्र भारतीय फिल्मों के लिए एक बड़ा विदेशी बाजार माना जाता है, इसलिए टीम ने किसी भी तरह का रिस्क लेने के बजाय रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया।

इसके साथ ही एक और बड़ी वजह बॉक्स ऑफिस क्लैश भी रही। फिल्म की शुरुआती रिलीज डेट 19 मार्च पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज होने वाली थी। ऐसे में दोनों बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर से बिजनेस बंटने का खतरा था। इसी कारण मेकर्स ने ‘टॉक्सिक’ को सोलो रिलीज का फायदा दिलाने के लिए डेट आगे बढ़ा दी।

Toxic New Release Date: ग्लोबल लेवल पर बड़ी रिलीज की तैयारी, इसलिए बढ़ाया गया समय

Toxic New Release Date
Toxic New Release Date ( Source: Socisl Media)

फिल्म के मेकर्स का कहना है कि ‘टॉक्सिक’ अब पूरी तरह तैयार है, लेकिन वे इसकी ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और इंटरनेशनल पार्टनरशिप्स पर काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि भारतीय सिनेमा इस समय अंतरराष्ट्रीय लेवल पर नई पहचान बना रहा है, इसलिए ‘टॉक्सिक’ को भी उसी लेवल पर पेश किया जाना चाहिए।

यश ने यह भी कहा कि एक एक्टर और प्रोडूसर होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि फिल्म को उसी प्रभाव के साथ रिलीज किया जाए जिसकी यह हकदार है।

फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब कर रिलीज किया जाएगा। यानी मेकर्स इसे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी बड़ा बनाना चाहते हैं। इसी रणनीति के कारण फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है, ताकि हर बाजार में एक साथ और मजबूत तरीके से रिलीज हो सके।

Toxic delayed Again: जून 4 को रिलीज नहीं होगी ‘टॉक्सिक’, यश ने खुद दी जानकारी

मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट फिलहाल अनाउंस नहीं की है, लेकिन यश ने साफ कहा है कि फिल्म अब “globally aligned date” पर रिलीज होगी ताकि इसे दुनियाभर में बेहतर तरीके से पेश किया जा सके। इस फैसले ने फैंस की क्यूरोसिटी और बढ़ा दी है, लेकिन साथ ही बार-बार टलती रिलीज से निराशा भी बढ़ रही है। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ इस साल की सबसे फेमस फिल्मों में से एक है। पहले इसे मार्च में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे 4 जून 2026 तक आगे बढ़ा दिया गया। अब यश ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि फिल्म 4 जून को भी रिलीज नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि ‘टॉक्सिक’ को दुनियाभर में बड़े लेवल पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। फिल्म को CinemaCon में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद टीम ने फैसला लिया कि इसे जल्दबाजी में रिलीज करने के बजाय सही समय पर लाया जाएगा। यश ने अपने बयान में लिखा कि कुछ फिल्में सिर्फ बनाई नहीं जातीं, बल्कि वे सिनेमा के लिए प्यार को फिर से जगा देती हैं, और ‘टॉक्सिक’ ऐसी ही एक फिल्म है। यही वजह है कि टीम इसे एक “ग्लोबली अलाइंड डेट” पर रिलीज करना चाहती है।

Yash Toxic Delayed: फैंस में बढ़ी बेचैनी, लेकिन उम्मीदें अभी भी बरकरार

Yash Toxic Delayed
Yash Toxic Delayed ( Source: Social Media)

बार-बार रिलीज डेट टलने से फैंस जरूर निराश हुए हैं। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने अपनी नाराजगी जताई है क्योंकि फिल्म पहले मार्च से जून और अब अनिश्चित समय के लिए आगे बढ़ गई है। हालांकि, यश ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया है कि यह इंतजार बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम ऐसी फिल्म देने की कोशिश कर रही है जिस पर भारतीय सिनेमा गर्व कर सके।

फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। इतनी बड़ी स्टारकास्ट और बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं। अब सबकी नजरें फिल्म की नई रिलीज डेट पर टिकी हैं। फैंस को उम्मीद है कि ‘टॉक्सिक’ जल्द ही धमाकेदार अंदाज में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Read More: ‘Naagin 7’ पर बड़ा झटका, अचानक खत्म होने की खबर से मचा हंगामा, Alice Kaushik का रिएक्शन आया सामने…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।