Zindagi Na Milegi Dobara Sequel: 15 साल बाद फिर बनेगा ‘Zindgi Na Milegi Dobara’ का सीक्वल? Zoya Akhtar ने दिया बड़ा अपडेट

Summary :

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल पर डायरेक्टर जोया अख्तर ने बड़ा अपडेट दिया है। 15 साल बाद ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की तिकड़ी की वापसी की चर्चा शुरू हो गई है। जानिए फिल्म की स्क्रिप्ट और मेकर्स की क्या है प्लानिंग।

साल 2011 में आई फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा‘ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि वो एक ऐसा एहसास था जिसने देश के हर युवा को दोस्ती और जिंदगी को खुलकर जीने का नया नजरिया दिया था। ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की वो आइकॉनिक तिकड़ी और स्पेन की खूबसूरत लोकेशंस आज भी लोगों के दिलों में  वैसी ही जिंदा हैं। अब लंबे इंतजार के बाद फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। डायरेक्टर जोया अख्तर ने इस कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी बात कह दी है।

क्या सच में वापस आ रही है कल्ट फिल्म?

Zindagi Na Milegi Dobara Sequel
Zindagi Na Milegi Dobara Sequel ( Source: Social Media) 

पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2’ की मांग उठ रही थी। लोग लगातार जोया अख्तर से पूछ रहे थे कि क्या अर्जुन, कबीर और इमरान की कहानी का अगला चैप्टर देखने को मिलेगा? अब एक इंटरव्यू के दौरान जोया ने साफ कर दिया है कि वह और उनकी साथी राइटर रीमा कागती इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जोया ने हंसी-मजाक के बीच यह तो कंफर्म किया कि उनके दिमाग में इसका आइडिया है, लेकिन उन्होंने अभी इसे लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई है।

जोया की एक खास शर्त और पेच

Zindagi Na Milegi Dobara 2
Zindagi Na Milegi Dobara 2 ( Source: Social Media) 

जोया अख्तर ने खुलकर बताया कि वह कोई ऐसी फिल्म नहीं बनाना चाहती हैं जो सिर्फ नाम का सीक्वल हो। उनका मानना है कि 15 साल बाद ये किरदार बड़े हो गए होंगे, उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आए होंगे। जोया की सबसे बड़ी शर्त यह है कि कहानी आज के दौर के हिसाब से बिल्कुल सटीक और वैसी ही दमदार होनी चाहिए, जैसी पहली फिल्म थी। उन्होंने कहा, “हम इस पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी कुछ भी पक्का नहीं है। अगर कहानी में दम हुआ तभी हम इसे आगे बढ़ाएंगे, वरना इसे ऐसे ही छोड़ देना बेहतर है।

क्या वही स्टारकास्ट फिर दिखेगी स्क्रीन पर?

Zindagi Na Milegi Dobara 2 Starcast
Zindagi Na Milegi Dobara 2 Starcast ( Source: Social Media) 

फैंस का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ऋतिक, फरहान और अभय ही फिर से साथ नजर आएंगे? हालांकि अभी कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा तेज है कि अगर फिल्म बनती है, तो यह तिकड़ी अपनी पुरानी केमिस्ट्री को फिर से दोहरा सकती है। फैंस के बीच इस बात को लेकर काफी एक्साइटमेंट है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिर से इतिहास दोहरा पाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि जोया अख्तर इस प्रोजेक्ट को लेकर कब फाइनल फैसला लेती हैं।

Read More: Ekta Kapoor Naagin Movie: क्या अब बड़े पर्दे पर आएगी ‘Naagin’? Ekta Kapoor के 1 हिंट से..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।