रिलायंस जियो ने 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में अक्टूबर महीने में भी शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह लगातार 10वां तहीना है जब कंपनी ने सबसे तेज डाउनलोड स्पीड दी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 21.8 एमबीपीएस रही।
यह लगातार दूसरा ऐसा महीना है जब जियो ने 21 एमबीपीएस से अधिक स्पीड दी है। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है। वोडाफोन इंडिया अक्टूबर में 9.9 एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ दूसरे, भारती एयरटेल 9.3 एमबीपीएस के साथ तीसरे तथा आइडिया 8.1 एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ चौथे स्थान पर रही।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



