चांदी 2.70 लाख के पार, सोने ने भी पकड़ी रफ्तार; खरीदने से पहले यहां चेक करें आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 20 Feb

Gold Silver Rate Today 20 Feb: सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव दिख रहा है. गोल्‍ड-सिल्‍वर की चाल देखकर निवेशक भी हैरान हैं. वहीं दूसरी ओर शादी-ब्‍याह या दूसरे मौकों के लिए गहने बनवाने वाले लोग भी सोने-चांदी के भाव देखकर दुविधा में हैं। शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी लौटी है। 20 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। गुरुवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,950 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

जानकारों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे हालात में लोग सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ती है और कीमतें ऊपर जा सकती हैं। रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,991.24 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

Gold Rate Today 20 Feb: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

Gold Silver Rate Today 20 Feb
Gold Rate Today 20 Feb (Image- Social Media)
शहर / City 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली / Delhi ₹1,43,610 ₹1,56,650
जयपुर / Jaipur ₹1,43,610 ₹1,56,650
चेन्नई / Chennai ₹1,43,460 ₹1,56,500
भोपाल / Bhopal ₹1,43,510 ₹1,56,550
मुंबई / Mumbai ₹1,43,460 ₹1,56,500
लखनऊ / Lucknow ₹1,43,610 ₹1,56,650
अहमदाबाद / Ahmedabad ₹1,43,510 ₹1,56,550
हैदराबाद / Hyderabad ₹1,43,460 ₹1,56,500
चंडीगढ़ / Chandigarh ₹1,43,610 ₹1,56,650
कोलकाता / Kolkata ₹1,43,460 ₹1,56,500

Silver Rate Today 20 Feb: चांदी का ताजा भाव (Per Kg)

Gold Silver Rate Today 20 Feb
Silver Rate Today 20 Feb (Image- Social Media)
शहर 1 Kg
दिल्ली ₹2,70,100
मुंबई ₹2,70,100
जयपुर ₹2,70,100
लखनऊ ₹2,70,100
कोलकाता ₹2,70,100
पुणे ₹2,70,100
पटना ₹2,70,100
अहमदाबाद ₹2,70,100
मेरठ ₹2,70,100
लुधियाना ₹2,70,100

Gold and Silver Price Hike Reason: सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी के कारण?

Gold Silver Rate Today 20 Feb
Gold and Silver Price Hike Reason (Image- Social Media)

सोने चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल के बाद कीमतें लगातार क्रैश होना शुरू हो गई थी और कुछ दिनों तक यह सिलसिला जारी रहा। अब फिर से सोने चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है और चांदी फिर बंपर उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। विस्तार से जानते है कि कीमत क्यों क्रैश हुई थी।

  • मुनाफावसूली: कीमत ऑल टाईम हाई पर पहुंचने के बाद सोना-चांदी सुरक्षित निवेश के रुप में देखा गया, जिससे निवेशकों ने मुनाफे के लिए बिकवाली शुरू कर दी जिससे सोने-चांदी की कीमतों में दबाव बनता गया।
  • मजबूत डॉलर: रुपये के बदले डॉलर लगातार मजबूत हुआ जिससे मांग कमजोर होने लगी और सोने चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला।
  • कम दिनों में भारी उछाल: सोना-चांदी की कीमतों में कुछ दिनों में भारी उछाल देखने को मिला है जिससे यह बुलबुला फूटना निश्चित था।
  • अमेरिका-ईरान वार्ता और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशों से कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने वाले असर पर भी बाजार की नजर बनी हुई है।

ALSO READ: Amit Shah Assam Visit: अमित शाह का असम दौरा आज, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II को करेंगे लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।