गूगल (Google) ने अपने उन सभी 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जो कंपनी द्वारा इजराइल के साथ किए गए एक कॉन्ट्रेक्ट के विरोध में दफ्तर परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। गूगल ने अपने कर्मचारियों को ऐसे वक्त में नौकरी से निकाला है, जब हाल ही में 9 कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। इसके अलावा यूएस में कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार भी किया गया था। गूगल ने जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, उन्होंने हाल ही में कंपनी द्वारा इजराइल से किए गए 1.2 बिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट का विरोध किया था।
- गूगल ने अपने 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है
- ये सभी इजराइल के साथ किए गए एक कॉन्ट्रेक्ट का विरोध के रहे थे
- गूगल ने इससे पहले भी अपने 9 कर्मचारियों को निलंबित किया था
इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं- गूगल
कंपनी ने आंतरिक ज्ञापन जारी कर कहा कि कंपनी में इस तरह का व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। हम इस तरह के व्यवहार को कभी-भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। अगर कोई ऐसा करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गूगल ने स्टाफ से कहा, हमारी कंपनी में ज्यादा कर्मचारी अच्छा काम करते हैं। अब अगर आपको ऐसा लगता है कि हम इस तरह की हरकतों को नजरअंदाज करेंगे, तो हमारा आपको सुझाव है कि आप एक बार फिर से सोचें। कंपनी इसे बेहद गंभीरता से लेती है और हम इस तरह के व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपनी दीर्घकालिक नीतियों को लागू करना जारी रखेंगे।
जरूरत पड़ने पर और कर्मचारियों को निकालेगा गूगल
नो टेक फॉर अपारथाइड नामक समूह ने कहा, “गूगल कर्मचारियों को हमारे श्रम के नियमों और शर्तों के बारे में शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार है। नौकरी से निकालना बदले की कार्रवाई है। कंपनी ने बताया कि इसने जांच के बाद ऐसी शरारतपूर्ण गतिविधियों में संलिप्त 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। अगर जरूरत पड़ी तो कंपनी और भी कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी।


Download Android App
Download iOS App





