नई दिल्ली : गत सप्ताह लोहा-इस्पात उद्योग में रुपए की तंगी होने से सप्ताह के पांच दिन तक मंदे का दौर बना रहा, लेकिन अंतिम दिन कच्चे माल में भारी तेजी आ जाने एवं तैयार माल का स्टॉक कम्पनियों में काफी कम रह जाने से सरिये में 1000 रुपए एवं एंगल-चैनल में 500 रुपए का उछाल आ गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी कच्चे माल के भाव ऊंचे बोलने लगे जिससे अगले सप्ताह के सौदे कुछ कम्पनियां और बढ़ाकर बोलने लगी हैं। आलोच्य सप्ताह के शुरुआती दौर में लोहा-इस्पात उद्योग में रुपए की भारी तंंगी हो जाने से व्यापार घट गया। दूसरी ओर इंगट के भाव 1000 रुपए बढक़र 32500 एवं राउंड के 38 हजार रुपए प्रति टन हो गये। पिग व स्पंज आयरन के भाव भी ऊंचे बोलने लगे। यही कारण है कि जो कामधेनु सरिया 2200 रुपए टूटकर 12-एमएम का 47700 रुपए नीचे में बिक गया था। उसके भाव 1000 रुपए बढक़र शनिवार को 48700 रुपए प्रति टन पर पहुंच गये।
इसी अनुपात में केवीएस सरिये में भी 2000/2200 रुपए मंदे के बाद 1000 रुपए की तेजी आ गयी। अम्बा शक्ति, टीएमटी व एफई-500 डी के भाव भी तेज बोलनेे लगेे। कैपिटल एंगल पूरे सप्ताह के अंतराल धीरे-धीरे 600 रुपए गिरकर 44600/45500 रुपए रह गया था, उसके भाव 500 रुपए तेज बोलने लगे। राणा एंगल भी 600 रुपए घटकर नीचे में 42600 रुपए बन गया था। यह भी अंतिम दिन 43100 रुपए एवं राणा टी-आयरन 44100 रुपए प्रति टन पर पहुंच गया। इसके अलावा चैनल, गॉर्डर भी मंदे के बाद कम्पनियों ने 500/600 रुपए बढ़ा दिये।
हाजिर माल की कमी एवं लागत पड़ते को देखते हुए इसमें और तेजी के आसार बन गये हैं। यहां एक सप्ताह पूर्व कुछ सरिये की कीमतें कोष्ठक में तथा वर्तमान की कोष्ठक के बाहर दर्शाई गई हैं ताकि अनुमान लगाया जा सके कि कीमतों का रुख किस प्रकार रहा (सभी कर अतिरिक्त) कामधेनु 8 एमएम (51100) 49900, 10 एमएम (50500) 49300 12 एमएम (49900) 48700, 16 एमएम (49900) 48700, 20 एमएम (49900) 48700, 25 एमएम (49900) 48700, कामधेनु एसएस-10000 (दो का दम) (प्रति पीस) (8 एमएम) 258, (10) 394, (12) 559, (16) 994, (20) 1555, (25) 2427, अम्बा शक्ति (एफई-500 डी) 8 एमएम (50700) 50200, 10 एमएम (50100) 49600, 12-16 एमएम (49500) 49000, 20 एमएम (49500) 49000, केवीएस 8 एमएम (46000) 44800, 10 एमएम (45500) 44300, 12-16 एमएम (45200) 44000, 20 एमएम (45200) 44000, टीएमटी अम्बा शक्ति 8 एमएम (48700) 48200, 10 एमएम (48100) 47600, 12-16 एमएम (47500) 47000, 20-25 एमएम (47500) 47000, राणा एंगल 43100 एवं कैपिटल एंगल (50&5)(50&6) 45100, (40&5)(40&6) 45400, (35&5)(65&6) 45600, (32&3)(25&3) 46000 रुपए प्रति टन रहे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



