Stock Market Today 05 March: मिडिल ईस्ट में जंग के बाद भारतीय शेयर बाजार में 4 दिन से कोहराम मचा हुआ था। निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपए स्वाहा हो गए थे लेकिन होली के बाद बाजार में रौनक लौट गई है और लगातार चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में अच्छी तेजी देखी गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 414.29 अंकों की बढ़त के साथ 79,530.48 पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी ने भी 135.45 अंकों की तेजी के साथ 24,615.95 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में लगभग 500 अंक का उछाल दर्ज किया गया था।
Stock Market Today 05 March

व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.82 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं सेक्टरवार बात करें तो, निफ्टी रियल्टी शीर्ष लाभ कमाने वाला इंडेक्स बनकर उभरा, उसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी ऑटो इंडेक्स का स्थान रहा। सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, बीईएल, एनटीपीसी और टाटा स्टील टॉप गेनर्स वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि एचसीएल टेक, टीसीएस, एचयूएल, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले शेयर रहे।
Asian Market Today

एशियाई बाजारों में, चीन का शंघाई सूचकांक 0.84 प्रतिशत और शेन्ज़ेन सूचकांक 1.67 प्रतिशत बढ़ा, जापान का निक्केई सूचकांक 1.84 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.13 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 9.69 प्रतिशत बढ़ा। अमेरिकी बाजार रात भर हरे निशान में बंद हुए, नैस्डैक में 1.29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में 0.78 प्रतिशत और डाउ जोन्स में 0.49 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
Expert on Stock Market
बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली और तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में ही दोनों प्रमुख बेंचमार्क 2 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए थे। साथ ही एक्सपर्ट ने बताया कि पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार चौथे सत्र में बिकवाली करते हुए करीब 8,752 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए।
ALSO READ: होली के रंग में शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें कब शुरू होगी ट्रेडिंग






















