टैरिफ में बदलाव, भारतीय शेयर बाजार में भारी उछाल, Sensex 500 अंक उछला

Stock Market Today 23 Feb

Stock Market Today 23 Feb: भारतीय शेयर बाजार के कारोबारी सत्र में भारी उछाल के साथ खुला। सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 566 अंक, 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,401 और निफ्टी 183 अंक की मजबूती के साथ 25,754 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी भरने का फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर कर रहे थे। निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फाइनेंसियल सर्विसेज सूचकांकों में टॉप गेनर थे। साथ ही, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी भी हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे।

Top Gainers and Losers Shares

Stock Market Today 23 Feb
Stock Market Today 23 Feb

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम,एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एशियन पेंट्स, इटनरल और सन फार्मा गेनर्स थे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, एनटीपीसी और इंडिगो लूजर्स थे।

Stock Market Today 23 Feb

लार्जकैप की तरफ स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 138 अंक या 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,140 पर था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स सपाट बना हुआ था।

Asian Market Today

Stock Market Today 23 Feb
Stock Market Today 23 Feb

एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखी जा रही है। हांगकांग, जकार्ता, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 1.12 प्रतिशत गिर गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 2.22 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाज़ार अंतिम कारोबारी सत्र में अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए, नैस्डैक में 0.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में कोई बदलाव नहीं हुआ और डाउ जोन्स में 0 13 प्रतिशत की गिरावट आई।

ALSO READ: अमेरिका और ईरान में बढ़ा तनाव, गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex Nifty लुढ़के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।