जंग के बीच दहला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty में भी भारी गिरावट

Stock Market Today 27 March

Stock Market Today 27 March: खाड़ी देशों की जंग की लपटों में भारतीय शेयर बाजार झुलस रहा है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 808 अंक या 1.07 प्रतिशत की गिरावट 74,435 और निफ्ट 274 अंक या 1.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,033 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex 1000 अंक टूट गया था और Nifty में भी 301 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी।

Stock Market Today 27 March: बाजार में चौतरफा गिरावट

Stock Market Today 27 March
Stock Market Today 27 March

बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार पीएसयू बैंक और ऑटो गिरावट का नेतृत्व कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑटो टॉप लूजर्स थे। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी मेटल और निफ्टी इन्फ्रा गेनर्स थे। केवल निफ्टी आईटी ही हरे निशान में था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 561 अंक या 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,769 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 130 अंक या 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,766 पर था।

Top Share Today: टेक महिंद्रा, सन फार्मा टॉप गेनर्स

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और ट्रेंट गेनर्स थे। इटरनल, बजाज फिनसर्व,एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, एलएंडटी, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, मारुति सुजुकी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड लूजर्स थे।

Asian Market Today: वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख

Stock Market Today 27 March
Stock Market Today 27 March

एशियाई बाजारों में टोक्यो, सोल और जकार्ता हरे निशान में खुले थे, जबकि शंघाई, हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे। वैश्विक बाजारों में भी जोखिम से बचने का माहौल देखने को मिला। अमेरिकी सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें एसएंडपी 500 1.74 प्रतिशत और नैस्डैक 2.38 प्रतिशत नीचे गिरा। एशियाई बाजारों में भी यही रुझान देखने को मिला, जापान का निक्केई 1 प्रतिशत से अधिक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 3 प्रतिशत गिर गया।

ALSO READ: सीजफायर के बयान के बीच भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex में 1000 अंकों की बढ़त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।