महंगा हुआ ऑनलाइन खाना! Middle East जंग के बीच Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; अब हर Order पर देना होगा इतना चार्ज

Zomato Hike Platform Fees

Zomato Hike Platform Fees: मिडिल ईस्ट तनाव केअसर अब भारत पर भी दिखने लगा है। एक तरफ जहां तेल कंपनियों ने देश में बिकने वाले प्रीमियम पेट्रोल और औद्योगिक डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। वहीं अब दूसरी तरफ ऑनलाइन फूड डिलीवरी भी महंगी हो गई है। जोमैटो ने अब हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 2.40 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे ग्राहकों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा।

इस बढ़ोतरी के बाद से जोमैटो की प्लेटफॉर्म फीस 12.50 रुपये से बढ़कर 14.90 रुपये प्रति ऑर्डर हो गई है। इससे पहले इसमें आखिरी बार बढ़ोतरी सितंबर 2025 में की गई थी। वहीं, उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी पहले से ही प्रति ऑर्डर टैक्स सहित 14.99 रुपये चार्ज कर रही है।

अपडेट जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।