Aaj Ka Mausam 20 Feb: देश में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कुछ राज्यों में हुई बारिश ने हल्की ठंड बढ़ा दी थी लेकिन अब दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। एक बार फिर मौसम अपनी चाल बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश की संभावना है वहीं पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलता हुआ नजर आएगा। जानते है आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा।
Aaj Ka Mausam 20 Feb: Delhi Weather Today

दिल्ली में भी दोपहर के समय हल्की गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी तक दिल्ली-NCR में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। इसके अलावा आज यानी 20 फरवरी को बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही हल्की हवाएं चलेंगी, साथ ही धूप भी निकलेगी। आज सुबह दिल्ली में हल्की धुंध छाई रही लेकिन दिन ढलने के बाद धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
Uttar Pradesh Weather Today
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार भी हैं। 20 फरवरी से पारा 28 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है और 21 व 22 फरवरी को हल्की गर्मी का अहसास शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है और 22 से 24 फरवरी तक कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
Uttarakhand Weather Today

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और चमोली में बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की ज सकती है।























