Aaj Ka Mausam 23 Feb: देशभर में इस समय गर्मी की वापसी हो रही और ठंड अपने अंतिम चरण पर है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि कुछ राज्ये ऐसे भी हैं जहां तेज गर्मी पड़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें, तो यहां फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है। राजधानी में इन दिनों 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 11 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Heavy Rain Alert: इन 11 राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 11 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश का पूर्वी भाग, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल है।
Delhi Weather

मौसम विभाग के अनुसार, 23 फरवरी को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में अब धूप तीखी होने लगी है, जो लोगों को चुभने लगी है। हालांकि अभी भी राजधानी में लगभग 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।IMD का कहना है कि तेज हवाओं के कारण प्रदूषक कणों का फैलाव हुआ है, जिससे AQI में सुधार हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि हवा की रफ्तार कम होते ही प्रदूषण का स्तर दोबारा बढ़ सकता है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी ठंड की विदाई होने लगी है और गर्मी दस्तक दे रही है। अब सिर्फ सुबह और शाम ही ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं दिन में तेज धूप निकल रही है। यूपी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जा चुका है। प्रदेश में इस बार तय समय से पहले ही गर्मी का असर दिखने लगा है।
RajasthanWeather

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में इस हफ्ते मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
Aaj Ka Mausam 23 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 28°C | 14°C |
| भोपाल | 30°C | 17°C |
| जयपुर | 27°C | 16°C |
| मुंबई | 30°C | 23°C |
| नैनीताल | 19°C | 10°C |
| पटना | 29°C | 16°C |
| शिमला | 17°C | 07°C |
| चेन्नई | 29°C | 23°C |
| रांची | 28°C | 16°C |
| कोलकाता | 32°C | 21°C |
| लखनऊ | 28°C | 14°C |
यह भी पढ़ें: सोने चांदी के भाव में गिरावट, खरीदारी और निवेश करने का मौका! जानें आज का ताजा रेट























