CR Park Double Murder: साउथ दिल्ली के सीआर पार्क इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पिता और पुत्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी शुक्रवार की शाम को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद कारण हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Delhi Crime: मामले की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हमले के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
#WATCH दिल्ली: साउथ दिल्ली के CR पार्क इलाके में पिता और बेटे की चाकू घोंपकर हत्या की जगह की वीडियो। घटना में एक व्यक्ति घायल है। मामले की अभी जांच चल रही है। pic.twitter.com/WRbdm4KiqX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
CR Park Double Murder: मृतक के भाई का बड़ा आरोप
मृतक के भाई मोहित ने आरोप लगाया था कि उसके भाई रोहन को पहले से ही निशाना बनाया जा रहा था। आरोपी लड़का पहले भी रोहन पर चाकू से हमला कर चुका था, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था और सख्त कार्रवाई नहीं हुई। घटना वाले दिन आरोपी ने रोहन को बुलाया और फिर 3-4 लड़कों के साथ उसे एक तरफ ले गया। वहां ले जाकर उस पर चाकू से हमला किया गया।

CR Park Double Murder: पहले भी मृतक पर हुआ था जानलेवा हमला
सुनीता नाम की एक महिला ने भी बताया कि पहले भी रोहन को चाकू मारा गया था, लेकिन उस समय मामला आपसी समझौते के नाम पर खत्म कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि वह तीन भाइयों में से एक था और अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष की तरफ से सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। पहले भी इस मामले को दबाने की कोशिश की गई थी और पुलिस तक बात पहुंचने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।
ALSO READ: Breaking: संसद में गिरा महिला आरक्षण बिल! सरकार नहीं जुटा पाई दो-तिहाई बहुमत























