Delhi News : दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने 20 जून से सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश दिया है कि वे हर शनिवार को जन सुनवाई करें। इसका मकसद शिकायतों का समाधान करना और पुलिस के कामकाज व जन सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर मदद करना है। इस संबंध मेंएक अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लोगों तक पुलिस की पहुंच बढ़ाने और पुलिस सेवाओं को आसान बनानेके लिए हर पुलिस स्टेशन में हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ आयोजित की जाएगी।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा द्वारा जारी सर्कुलर में इस साप्ताहिक कार्यक्रम के लिए दिशानिर्देशदिए गए। इसमें कहा गया, यह एक खुला जन सुनवाई मंच होगा, जहां आम लोग अपनी शिकायतें,सुझाव, मदद की गुहार या पुलिस के कामकाज और जन सुरक्षा से जुड़े मामले रख सकेंगे। इस साप्ताहिकअभियान का मकसद लोगों की शिकायतों के समाधान की एक व्यवस्थित प्रक्रिया बनाना, पुलिसऔर जनता के बीच बेहतर तालमेल और सभी स्तरों पर जवाबदेही बढ़ाना है।
लोक निवासके बयान में कहा गया है कि इस पहल के तहत एक खुला मंच बनाया जाएगा, ताकि शिकायतों कासमाधान किया जा सके, सुझाव लिए जा सकें और स्थानीय जन सुरक्षा के मुद्दों को तेजी सेसुलझाया जा सके। बयान में कहा गया है कि उपराज्यपाल लोगों की शिकायतों को दूर करने और कानून लागू करने वाली एजेंसियोंमें समुदाय का भरोसा मजबूत करने के लिए जनता-केंद्रित, सुलभ और बातचीत पर आधारित पुलिसिंगको सबसे असरदार तरीका मानते रहे हैं।
पुलिस कमिश्नर गोलचा द्वारा जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि प्रभावी निगरानी और जवाबदेहीसुनिश्चित करने के लिए, स्पेशल कमिश्नर से लेकर असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के सभी पर्यवेक्षीअधिकारियों को बारी-बारी से जन सुनवाई में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा। इसके लिएहर जिला एक शेड्यूल तैयार करेगा। बयान के मुताबिक, शिकायतों का तेजी से समाधान करने और शिकायत निवारण प्रणाली में जनता का भरोसाबढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।
“जन सुनवाई में आने वाले किसी भी शिकायतकर्ता की बात सुनी जाएगी”
कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिया कि हर पुलिस स्टेशन जन सुनवाई के दौरान मिली शिकायतों को दर्जकरने के लिए तय फॉर्मेट के अनुसार एक अलग सूचना शीट बनाएगा। समय पर कार्रवाई पर जोर देते हुए गोलचा ने कहा कि जिन शिकायतों में जांच, सत्यापन या जमीनी कार्रवाई की जरूरत हो, उन्हें तुरंत सौंपा जाए और उचित समय-सीमा के भीतर उनका निपटाराकिया जाए।
उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों की समय पर निपटान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एसीपी और डीसीपीसमय-समय पर समीक्षा करेंगे। पुलिस कमिश्नर ने सभी एसएचओ को यह भी निर्देश दिया कि वे’थाना दिवस-जन सुनवाई’ के दौरान बैठने की उचित व्यवस्था, सहायता डेस्क और नागरिकोंके अनुकूल माहौल सुनिश्चित करें।
कमिश्नर ने सर्कुलर में कहा कि जन सुनवाई में आने वाले किसी भी शिकायतकर्ता की बात सुनी जाएगी,चाहे उनकी शिकायत ‘इंटीग्रेटेड कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम’ (आईसीएमएस) पर दर्ज हो यान हो। जन सुनवाई के दौरान मिली शिकायतों को स्वीकार किया जाएगा और बाद में आईसीएमएसपर अपलोड किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




