Delhi Panipat Karnal Namo Bharat Corridor:दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत कॉरिडोर पूरा होने के बाद, अब फोकस दो नए बड़े रूट पर है। इसमें दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-एसएनबी-अलवर रूट शामिल हैं। ये दिल्ली-एनसीआर के शहरों में हाईस्पीड कनेक्टिविटी की दिशा में गेमचेंजर साबित होगा और राजधानी का बोझ कम करेगा। दिल्ली से पानीपत होते हुए करनाल तक नमो भारत कॉरिडोर पर काम तेज होगा। इसके दिल्ली में 5 और हरियाणा में 7 स्टेशन प्रस्तावित हैं। ये कॉरिडोर लगभग 136.3 किलोमीटर लंबा है और नेशनल हाईवे-44 (NH-44) के समानांतर आगे बढ़ेगा।
Namo Bharat Train Route Delhi Panipat Karnal: 60 मिनट में दिल्ली से पानीपत

अभी दिल्ली से करनाल पहुंचने में सड़क मार्ग से साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगता है। कई बार ट्रैफिक की वजह से दिल्ली से पानीपत का सफर भी 2-3 घंटे तक खिंच जाता है। नमो भारत कॉरिडोर बनने के बाद दिल्ली से करनाल सिर्फ 90 मिनट में पहुंच सकेंगे। इसके अलावा दिल्ली से पानीपत भी 60 मिनट में पहुंच सकेंगे।
दिल्ली के सराय काले खां से दौड़ेगी रैपिड रेल
यह रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर हरियाणा के करनाल (मधुबन बाईपास) तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 136.3 किलोमीटर होगी। इस रेल लाइन का ट्रैक नेशनल हाईवे-44 के साथ-साथ बिछाया जाएगा।
Namo Bharat New Corridor: दिल्ली में 5 और हरियाणा में 7 स्टेशन

इस कॉरिडोर में दिल्ली में 5 स्टेशन और हरियाणा में 7 स्टेशन बनाए जाएंगे। इस कॉरिडोर की अनुमानित लागत करीब 35 हजार करोड़ रुपये है। फंडिंग में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के साथ Asian Development Bank और जापान की वित्तीय संस्थाओं की भागीदारी हो सकती है।
दिल्ली
- सराय काले खां
- इंद्रप्रस्थ
- कश्मीरी गेट
- बुराड़ी
- मुकुंदपुर
- नरेला
हरियाणा
- कुंडली
- सोनीपत
- मुरथल
- गन्नौर
- समालखा
- पानीपत
- करनाल (मधुबन करनाल बाईपास)
प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, जल्द काम शुरू

केंद्र सरकार ने नवंबर 2025 में दिल्ली-पानीपत-करनाल रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई थी। प्रोजेक्ट को लागू करने वाली एजेंसी नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने नरेला से सोनीपत के बीच बिजली लाइनों और अन्य अवरोधों को हटाने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। ऐसे संकेत हैं कि जून-जुलाई 2026 से काम शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को मिले जल्दी छुट्टी’, AIMIM नेता शोएब जमई ने की मांग





















