दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को दिल्ली की अर्थव्यवस्था में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 5.6 फीसदी की कमी आने का अनुमान जताया। बैजल ने विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में कहा कि कोरोनावायरस के कारण वैश्विक महामारी ने लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती पैदा की, जिसके कारण पिछला साल अप्रत्याशित रहा और दिल्ली सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर इस चुनौती का सामना किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वैश्विक महामारी के कारण पैदा हुए संकट और लोगों की नौकरियां जाने की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। उन्होंने वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, प्लाज्मा बैंक स्थापित करने और घर में पृथक-वास की सुविधा समेत दिल्ली सरकार के उठाए कदमों को रेखांकित किया।


Download Android App
Download iOS App



