आबकारी नीति केस: मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ाई

Summary :

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने सोमवार को दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने सोमवार को दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी। सिसोदिया को विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने जांच एजेंसी के अनुरोध के बाद उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। CBI ने अदालत को आबकारी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में जांच को अहम चरण में बताया। बता दें कि मनीष सिसोदिया को 2021-22 के लिए अब रद्द की जा चुकी शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Desk Team