नई दिल्ली : स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां अब खत्म होने को है और एक जुलाई से दिल्ली के सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। जहां एक तरफ बच्चों के लिए एक जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों को आज से ही स्कूल में जाना होगा। स्कूल खुलने तक सभी शिक्षक बच्चों को पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम की तैयारी करेंगे और इसके साथ वह स्कूल में बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का माहौल बनायेंगे जिससे बच्चों को पढऩे में कोई परेशानी न हो। राजकीय शिक्षक संघ के महासचिव अजयवीर यादव का कहना है कि छुट्टियों से पहले बच्चों को जितना पाठ्यक्रम पढ़ा दिया गया है उसे एक बार दोबारा दोहराया जाएगा। इसके बाद उनके आगे के पाठ्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। उनका कहना है कि इसके अलावा इन तीन दिनों में शिक्षकों को हाजिरी के रजिस्टर और बच्चों के नाम भी तैयार करने पढ़ेंगे। साथ ही बच्चों की पढ़ाई का पूरा मॉडल बनाया जाएगा, जिससे बच्चों को पढ़ाने में कोई परेशानी न हो।
आज से स्कूलों में शिक्षक पढ़ाई का तैयार करेंगे मॉडल
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



