नयी दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रवास की मसौदा नियमावली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों से अपना प्रदर्शन खत्म करने की अपील की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस आंदोलन से छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
प्रशासन ने कहा कि वह इस बात को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं कि कुछ छात्र आंदोलन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों पर आरोप लगाया कि वे अपमानजनक भाषा में लगातार दुष्प्रचार वाली सामग्री जारी कर रहे हैं। प्रशासन ने एक बयान में कहा कि आंदोलन के चलते छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



