करोल बाग ज़ोन में एमसीडी आयुक्त का निरीक्षण, स्वच्छता व मानसून तैयारियों पर जोर

Summary :

MCD Commissioner Inspection: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त संजीव खिरवार ने सोमवार को करोल बाग ज़ोन के विभिन्न प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर चल रहे नागरिक कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और आगामी मानसून से पहले तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षद मनीष चड्ढा की उपस्थिति में पंचकुइयां रोड पर फिक्स्ड कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) का उद्घाटन किया। अधिकारियों के अनुसार यह स्टेशन कचरा संग्रहण और उसके परिवहन को अधिक प्रभावी बनाएगा, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। आयुक्त संजीव खिरवार ने दरियायी नाले…

MCD Commissioner Inspection: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त संजीव खिरवार ने सोमवार को करोल बाग ज़ोन के विभिन्न प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर चल रहे नागरिक कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और आगामी मानसून से पहले तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षद मनीष चड्ढा की उपस्थिति में पंचकुइयां रोड पर फिक्स्ड कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) का उद्घाटन किया। अधिकारियों के अनुसार यह स्टेशन कचरा संग्रहण और उसके परिवहन को अधिक प्रभावी बनाएगा, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

आयुक्त संजीव खिरवार ने दरियायी नाले और नारायणा औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले डीटीसी नाले सहित प्रमुख नालों में चल रहे सफाई (डिसिल्टिंग) कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आपस में जुड़े जल निकासी तंत्र की स्थिति का भी आकलन किया और निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई समय पर पूरी की जाए, ताकि जलभराव की समस्या से निपटा जा सके। इस दौरान जखीरा स्थित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां कचरे के पृथक्करण और प्रसंस्करण की व्यवस्था देखी गई।

आयुक्त ने नारायणा विहार हॉल्ट और जखीरा प्वाइंट पर पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) को हटाने की प्रगति की भी समीक्षा की। रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण करते हुए खिरवार ने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और समय पर कचरा उठाने के निर्देश दिए, ताकि दोबारा कचरा जमा न हो। आयुक्त ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और उनके बेहतर रखरखाव पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखना प्राथमिकता है और मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

Also Read: दिल्ली में हीटवेव से निपटने की तैयारी तेज, एलजी तरनजीत सिंह संधू ने दिए सख्त निर्देश

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।