टोक्यो से लौट रहे भारतीय एथलीटों के स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उनके स्वदेश लौटने से पहले दिल्ली पुलिस ने इंदरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है।
एयरपोर्ट के एक अधिारी के मुताबीक, टर्मिनल 2 और 3 के पास एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के कुछ वरिष्ठ अधिकारीयों ने घेरा बंदी किया है। एथलीटों की फ्लाईट 3 से 4 बजे के बीच लैंड होने की संभावना है। दिल्ली पुलिस के अलावा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और डॉग स्क्वायड टीमों को भी तैनात किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिाकारी ने कहा, आम लोगों को यहां इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है, पर लोगों के उत्साह को देखते हुए भीड़ जमा हो सकती है। इसलिए किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए पुखता इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा के अलावा दिल्ली पुलिस कोविड के नियमों को भी पालन करने पर ध्यान दे रही है। एथलीटों के लौटने के बाद शाम को होटल अशोक में एक कार्यक्रम में देश के सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इवेंट के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल सात पदक जीते, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



