8 जिलों में SIR फॉर्म बांटने का काम पूरा, मतदाता सूची में लोगों को मैप करना मुश्किल काम

Summary :

The Work Of Distributing SIR Forms Is Complete : दिल्ली में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म वितरण का काम पूरा होने के कगार पर पहुंच गया है। आठ जिलों में सभी मतदाताओं को शतप्रतिशत एसआईआर फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। अन्य जिलों में भी यह काम अगले एक दो दिन में पूरा होगा जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी, दिल्ली के दफ्तर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार साउथ, ईस्ट, ओल्ड दिल्ली, नॉर्थ, न्यू दिल्ली, सेंट्रल, आउटर नॉर्थ, नॉर्थ ईस्ट और साउथ डिस्ट्रिक्ट में एसआईआर फॉर्म बांटने का शतप्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं दिल्ली भर 14489074…

The Work Of Distributing SIR Forms Is Complete : दिल्ली में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म वितरण का काम पूरा होने के कगार पर पहुंच गया है। आठ जिलों में सभी मतदाताओं को शतप्रतिशत एसआईआर फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। अन्य जिलों में भी यह काम अगले एक दो दिन में पूरा होगा जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी, दिल्ली के दफ्तर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार साउथ, ईस्ट, ओल्ड दिल्ली, नॉर्थ, न्यू दिल्ली, सेंट्रल, आउटर नॉर्थ, नॉर्थ ईस्ट और साउथ डिस्ट्रिक्ट में एसआईआर फॉर्म बांटने का शतप्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

वहीं दिल्ली भर 14489074 एसआईआर फॉर्म बांटे गये हैं जबकि 6606924 फॉर्म का डिजीटिकरण हो चुका है। इस दौरान ज्यादातर मतदाताओं को एसआईआर फार्म भरने में परेशानी आ रही है। कम पढ़े लिखे मतदाताओं को यह समस्या ज्यादा कठिन लग रही है। फॉर्म का फॉर्मेट देखकर उनके पसीने छूट रहे हैं, उनको समझ नहीं आ रहा है कि उनका 2025 का वोट तो है लेकिन उस मतदाता को 2002 से मैप करना है। 45% लोग बाहर से आए हैं,ऐसे में उनको मैप करने में बड़ी दिक्कत हो रही है, उनका पिछला रिकॉर्ड निकालना मुश्किल हो रहा है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए कृष्णा नगर विधानसभा के गीता कॉलोनी वार्ड में कैंप लगाया गया है।

एक जुलाई से कृष्णा नगर विधानसभा के बीएलए 1 वीरेंद्र अग्रवाल द्वारा इस हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग अपना फॉर्म भरवाने और अपना फॉर्म प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं। इस कैंप में बूथ नंबर 49 50,51, 52, 53, 54, 55, 56 57,58 इत्यादि बूथों का काम हो रहा है। यहां बता दें कि गत दिल्ली में 30 जून से घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरने का काम शुरू हुआ था। जो लगभग अपने अंतिम चरण में हैं लेकिन लोगों को पुराना रिकॉर्ड तक ढूढ़ने में परेशानी हो रही है।

Sumant Chaudhary