अल्पवर्षा के कारण राज्य में बने हालात को सूखा घोषित करने में ‘देरी’ के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाए। मंगलवार को एक रैली में ठाकरे ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री पंचांग देखने के बाद ही सूखा घोषित करेंगे।
फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य की करीब 180 तालुकाएं सूखे जैसे हालात का सामना कर रही हैं क्योंकि राज्य में इस वर्ष औसत की महज 77 फीसदी वर्षा ही हुई है। ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार चर्चाओं में वक्त गंवाती रही। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पानी की कमी से हालात बदतर हो गए हैं और राज्य को सूखा प्रभावित घोषित करने की तत्काल जरूरत है।
उन्होंने कहा, ”कर्नाटक में तो ऐसे हालात भी नहीं हैं फिर भी वहां की सरकार ने सूखा घोषित कर दिया। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने पानी और फसल की हालत बहुत अधिक खराब होने के बावजूद ऐसा नहीं किया। क्या फडणवीस पंचांग देखने के बाद ही सूखा घोषित करेंगे।” राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कोई भी नहीं जानता कि इसका समाधान कब निकलेगा।


Download Android App
Download iOS App



