नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं जलबोर्ड के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को बोर्ड की 136वीं बैठक का आयोजन हुआ। दिल्ली सचिवालय में हुई इस बैठक में बोर्ड सदस्यों सहित जलबोर्ड एवं दिल्ली सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल एवं बोर्ड उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया की मौजूदी में हुई इस बैठक में कई नई परियोजनाएं शुरू करने सहित जलबोर्ड की कार्यप्रणाली को बेतहर बनाने संबंधी कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इस दौरान कई ऐसे मुद्दों पर भी सहमति बनी जो काफी समय से लंबित थे।
द्वारका वासियों का अतिरिक्त सीवर चार्ज माफ
बोर्ड बैठक में द्वारका वासियों के सीवर चार्ज माफ करने का निर्णय लिया गया। सीएम कुछ दिन पहले द्वारका के दौरे पर गये थे। इस दौरान लोगों ने उनसे अतिरिक्त सीवर चार्ज माफ करने का आग्रह किया था। दरअसल द्वारका में लोगों ने पानी की कमी को देखते हुए बोरवैल लगवाये थे। 2015 में जलबोर्ड ने पानी की सप्लाई डीडीए से ले ली जिसके बाद इन लोगों को अतिरिक्त सीवर चार्ज का नोटिस भेजा गया था। लेकिन आज यह चार्ज माफ कर दिया गया।
हैदरपुर में बिछेगी पाइप लाइन
पानी में अमोनिया की समस्या को समाप्त करने के लिए बोर्ड ने एक निर्णय को स्वीकृति प्रदान की। इसके तहत हैदरपुर के निकट दिल्ली सब ब्रांच से 2400 मिमी व्यास की कच्चा जल ले जाने वाली लाईन बिछायी जायेगी। जिससे कच्चे जल के लिए यमुना पर निर्भरता में कमी आयेगी और अमोनिया की मात्रा बढ़ने की सूरत में इस लाइन से कच्चे पानी की आपूर्ति हो सकेगी। कनेक्शन लेने पर सीवर और वाटर डेवलेपमेंट चार्ज की दरों में कमी वाली योजना की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



