आप सरकार संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है : भाजपा

Summary :

नयी दिल्ली : भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी सरकार पर विगत दो वर्ष में विधानसभा सत्र को बुलाने और उसके अवसान में उपराज्यपाल की भूमिका को दरकिनार कर

नयी दिल्ली  :  भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी सरकार पर विगत दो वर्ष में विधानसभा सत्र को बुलाने और उसके अवसान में उपराज्यपाल की भूमिका को दरकिनार कर संवैधानिक प्रावधानों के ‘उल्लंघन’ का आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर मामले में उनके हस्तक्षेप की मांग की है। तिवारी ने आरोप लगाया, ”राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली सरकार अधिनियम की धारा छह के अनुसार उपराज्यपाल समय-समय पर विधानसभा का सत्र बुलाते हैं और उसका अवसान करते हैं लेकिन पिछले दो वर्ष में सत्तारूढ़ आप ने उपराज्यपाल से इस बाबत अनुमति नहीं ली है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ना सिर्फ संवैधानिक प्रावधानों का ‘उल्लंघन’ कर रही है बल्कि ‘राजनैतिक प्रचार’ के लिए सदन का ‘दुरऊपयोग’ कर रही है।

(भाषा)

Desk Team