आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी ने देश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे: केजरीवाल
केजरीवाल ने संजय सिंह को क्लीन चिट देते हुए कहा, उनकी गिरफ्तारी बिल्कुल गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।
संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 4, 2023
बुधवार (04 अक्टूबर) को सुबह-सुबह नॉर्थ एवेन्यू इलाके में संजय सिंह के आवास पर ED पहुंची और तलाशी शुरू कर दी। शाम होते-होते उन्हें धर लिया। आम आदमी पार्टी के नंबर-2 के नेता की गिरफ्तारी का पार्टी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी आम आदमी पार्टी को घेर रही है।
संजय सिंह के घर ED की रेड…. दिल्ली शराब घोटाले में कल दिनेश अरोड़ा ED के सरकारी गवाह बने थे, अरोड़ा @SanjayAzadSln के करीबी थे…. #EDRaid pic.twitter.com/mSbeiBwJyI
— Prateek Mishra (@mishr_prateek) October 4, 2023
भाजपा ने कही ये बात
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अपराध करने वाला चाहे कितना भी सयाना हो, उसको एक दिन उसकी सजा मिलती है…ये आंच जल्दी ही अरविंद केजरीवाल तक भी पहुंचेगी।
गौरतलब है कि शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फरवरी में CBI और मार्च में ED ने गिरफ्तार किया था। ED ने मामले में चार आरोप पत्र दायर किए हैं। इसमें संजय सिंह के नाम का भी उल्लेख किया गया है।