वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब 20वें साल में प्रवेश कर चुका है। इस बार हमने 1 अक्तूूबर को बड़ा फंक्शन इसलिए नहीं किया कि अक्सर सभी ब्रांचों के सदस्यों को शिकायत रहती है कि उन्हें चांस नहीं मिला। क्योंकि इतने सालों में इतना छुपा हुआ टैलेंट उभर के सामने आया है कि सभी को एक मंच पर स्थान देना मुश्किल है, इसलिए इस बार ऐसे सोचा कि क्यों न सारा साल खुशियां अपनी-अपनी ब्रांच में अलग-अलग तरीके से मनाई जाएं ताकि सबको अपनी-अपनी ब्रांच में परफार्मेंस देने का अवसर मिले। सबको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले ताकि हम जब तक 20 साल पूरे करें सबके अन्दर खुशियों के भंडार हों और फिर 20 साल वाले फंक्शन में जो बैस्ट परफार्मेंस हमें लगेगी उनको बड़े फंक्शन में प्रस्तुत करेंगे।
सभी वरिष्ठ नागरिकों के ब्रांच हैड से अनुरोध है कि वे अपनी-अपनी ब्रांच के टैलेंट को ढूंढे, उनकी छुपी ही प्रतिभा को पहचानें, उनमें आत्मविश्वास जगाएं कि आप किसी से कम नहीं हैं। उनकी परफार्मेंस देखें, जो बहुत अच्छी लगे उसे मुझे भेजें। वैसे तो सबकी परफार्मेंस अच्छी होती है। सभी ब्रांच हैड नए आइडिया लेकर प्रोग्राम कराएं। जिस ब्रांच का नया आइडिया, नई तरह की परफार्मेंस होगी उसे प्राइज भी दिया जाएगा। हर ब्रांच अपनी ब्रांच में से बैस्ट पोता, बैस्ट पोती, बैस्ट डॉटर-इन-लॉ भी स्लैक्ट करें और उनकी नामिनेशन हमें भेजें।
इस बार ब्रांचों में खुशियां ही खुशियां मनाई जाएंगी। हां, एक दिन तम्बोला जरूर खिलाएं और एक लंच ऐसा करें जिसमें कुछ लोग चने (या जो भी पसंद हो) बनाकर लाएं। कुछ चावल बनाकर लाएं, कुछ लोग सलाद लाएं, कुछ लोग पराठें या कुलचे लाएं और मिलकर खाएं। हर किसी का जन्मदिन, शादी की सालगिरह या घर में कोई भी खुशी का अवसर है तो ब्रांच में आकर मनाएं। हर दिन को एक शुभ अवसर की तरह मनाएं।
एक दिन ड्रेस कोड रखें। कुछ भी थीम से यानी एक दिन सभी पंजाबी ड्रेस या वैस्टर्न ड्रेस या लहंगे, कुर्ते-पायजामे पहनें। यह ब्रांच हैड निर्णय लेंगे। एक दिन सिर्फ गेम्स के लिए स्लैक्ट करें। एक दिन ब्रांच को 4 ग्रुप में बांटकर अंताक्षरी खिलाई जाए और एक दिन ब्रांच हैड कोई भी एक शब्द स्लैक्ट करेंगे और अपने सदस्यों को एक मिनट उस शब्द पर बोलने के लिए या गाना गाने के लिए कहेंगे। जैसे वो शब्द चांद, प्यार। बाकी ब्रांच हैड अपने अनुसार शब्द चयन करेंगे।
सबसे बड़ी बात हम पश्चिम विहार शीला मनोहर के नाम से एक एक्टिविटीज सैंटर शुरू करेंगे जिसमें बहुत सी एक्टिविटी हमेशा होती रहेंगी और एक दिन काउंसलिंग के लिए होगा। जिन सीनियर सिटीजन को परेशानी या उदासी है उनकी काउंसलिंग कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। एक दिन ऐसा भी रखें कि सब सदस्यों के बच्चे या बहू-बेटे आएं और वो अपने साथ कुछ खाने के लिए और छोटे-छोटे गिफ्ट लाएं। उस गिफ्ट से ब्रांच हैड गेम खिलाएंगे और खाने की दो चीजें सिर्फ ब्रांच हैड विचार करेंगे। जैसे जो भी बेटे-बहुएं आएं वो समौसे या सैैंडविच या अगर कम से कम 15 लोगों के भी बच्चे आते हैं तो वो एक जैसी खाने की चीज प्यार से लाएंगे तो आपस में प्यार बढ़ेगा और सम्मान होगा। एक दिन सब दमशराज गेम खेलेंगे। ब्रांच हैड या को-हैड खिलाएंगे।
एक बात सब ध्यान में रखें सब अपनी ब्रांच की नई-नई मस्ती, एक्टिविटीज की वीडियो जरूर बनाएंगे। मैं ब्रांच हैड के साथ जूम मीटिंग भी करूंगी। एक दिन टीवी का कोई भी पॉपुलर शो देखकर उससे मिलता-जुलता शो करेंगे। जैसे कपिल शर्मा शो, कौन बनेगा करोड़पति, आपकी अदालत, सनसनीखेज या ऐसी चर्चा जहां नेता आपस में वाद-विवाद करते हैं और एक कैम्पेन बनेगा। यह याद रखें प्रोग्राम के नाम एक जैसे बिल्कुल नहीं होने चाहिए। मिलते-जुलते अलग नाम हो सकते हैं।
देखा कितने नए-नए आइडिया दिये हैं और एक प्रोग्राम मैं आपके साथ फेसबुक पर करूंगी। हो जाओ तैयार खुशियां ही खुशियां मनाने के लिए।
आप सभी अपने नए आइडिये खुशियां मनाने के भेज सकते हैं।
सारा साल खुशिया…
Summary :
वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब 20वें साल में प्रवेश कर चुका है। इस बार हमने 1 अक्तूूबर को बड़ा फंक्शन इसलिए नहीं किया कि अक्सर सभी ब्रांचों के सदस्यों को शिकायत रहती है कि उन्हें चांस नहीं मिला। क्योंकि इतने सालों में इतना छुपा हुआ टैलेंट उभर के सामने आया है कि सभी को एक मंच पर स्थान देना मुश्किल है, इसलिए इस बार ऐसे सोचा कि क्यों न सारा साल खुशियां अपनी-अपनी ब्रांच में अलग-अलग तरीके से मनाई जाएं ताकि सबको अपनी-अपनी ब्रांच में परफार्मेंस देने का अवसर मिले। सबको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले ताकि हम जब तक…


Download Android App
Download iOS App



