वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब जब से बना है, बुजुर्गों की चेहरे पर एक नया उत्साह, उमंग, जोश और जुनून देखने को मिला है। दुनियाभर में एक ऐसा मंच, जहां वे अपना सुख-दु:ख, हृदय के भाव मन की अधूरी इच्छाएं, बचपन के टूटे सपने सजोंते हैं और मनपसंद कार्यक्रमों से खुशियां पाते हैं।
इसी बीच ज्यादा गर्मी हो या सर्दी हम कुछ दिन आराम देने तथा अपने रचनात्मक तथा बुजुर्गों की कार्यकुशलता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों पर विराम लगाते हैं और शाखा की छुट्टिïयां करते हैं। कोरोना काल में सारे विश्व में हाहाकार मचा हुआ था परन्तु इसी बीच हमने अपने वरिष्ठïजनों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए योगा, अच्छे खानपान, विशेषज्ञ डॉक्टरों मेरा डॉक ऑनलाइन सेवा प्रारंभ की, जिसमें उन्हें स्वास्थ्यवद्र्घक परामर्श देने के साथ उचित ईलाज की जानकारी दी गई। यही नहीं इसी संकट काल में कार्यक्रम तो स्थगित रहे पर वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब फेसबुक पेज पर हंसो-हंसाओ, मन की बात, जुगलबंदी, अन्ताक्षरी कम्पीटीशन आरंभ करके एक नए अध्याय की शुरुआत की। जहां उनका मनोरंजन हुआ, वहीं उन्हें समय बिताने के अच्छे साधन उपलब्ध कराये। बहुत से पुरस्कार देकर सदस्यों को हौंसला बढ़ाया। जिसमें सदस्यों को बच्चों तथा परिवार जनों के साथ रोचक व आपसी मेलजोल बढ़ाने वाले संस्कार मिले। इन दिनों वरिष्ठï नागरिक केसरी क्लब सदस्यों के लगातार फोन, मैसेज आ रहे हैं कि गर्मी की छुट्टिïयां खत्म करके शाखाएं खोलो। हमारा अपने प्रिय सदस्यों से अनुरोध है कि अभी कुछ और समय का इंतजार करें। अभी कोरोना का संकट टला नहीं। बरसातों का मौसम भी चल रहा है। अगले माह अच्छा मौसम होने पर तथा कोरोना नियमों का पालन करते हुए शाखाएं खोलने का विचार कर रहे हैं। अभी आप घरों में व्यस्त और मस्त रहो, अपनी वीडियोज भेजते रहो। नई बातें सीखो और सिखाओ। द्य


Download Android App
Download iOS App



