वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब एक ऐसा मंच है, जहां हर जाति, हर धर्म के लोग एक मंच पर इकट्ठे होते हैं। अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। पिछले 20 सालों में इसके सदस्यों ने नए-नए इतिहास रचे हैं। वो हर क्षेत्र में आगे हैं और किसी से कम नहीं। सबका छुपा टैलेंट सबके सामने आया है। कोई शायर है, कोई एक्टर है, कोई गायक है, कोई अच्छा डांसर है, सब हर पल को एंज्वाय करते हैं।
क्लब में आकर अपने सब दु:ख भूल जाते हैं और बड़ी पॉजिटिव एनर्जी है सब ब्रांच हैड उन्हें नई ऊर्जा से भर देते हैं। यह एक टीम वर्क है। इसमें मैं से नहीं हम से काम होता है। पिछले कई सालों से सदस्यता फार्म बंद किये हुए थे क्योंकि सदस्यता बहुत बढ़ रही थी। परंतु अब हम सबकी प्रार्थना पर सदस्यता खोल रहे हैं क्योंकि कोरोना से हमारे बहुत से सदस्य गए हैं और बहुत से बीमार हैं, बिस्तर पर! बहुत ही दिल को तकलीफ होती है कि सारे सदस्य हमारे साथ दिल से जुड़े हुए हैं औैर परिवार की तरह हैं। बहुत ही दिल खराब होता है जब किसी सदस्य का कार्ड वापिस आता है कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहे। हमें मालूम है जाना तो हम सबने है परंतु इनके जाने का दु:ख बहुत महसूस होता है। जितने भी सदस्य हमारे बीमार पड़े हैं, बिस्तरों पर हैं उनके लिए हर साल की तरह 7 मई को महामृत्युंजय मंत्र का जाप सुप्रसिद्घ भजन गायक शंकर साहनी द्वारा सुबह 10:30 बजे होगा। जो देश के सभी बुजुर्गों और सबके स्वास्थ्य लाभ और कल्याण के लिए होगा। सभी सदस्य अपनी सदस्यता के लिए कार्ड सुनिश्चित कर लें क्योंकि एंट्री कार्ड द्वारा होगी और जो सदस्य नए सदस्य बनना चाहते हैं वो जल्दी से फार्म भरकर दो फोटो और आई डी प्रूफ, अपना पूरा पता लिखकर भेजें ताकि आपको किसी भी प्रोग्राम में शामिल होने में कोई समस्या न हो। सदस्यता नि:शुल्क है। उम्र 60 से अधिक होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि हमारे सभी सदस्य नए पुराने इस जीवन को एंज्वाय करें। जिन्दगी के हर पल को जीएं। जो सदस्य 60 की उम्र में थे वो 80 को टच कर रहे हैं। 70 वाले 90 कोई बारी-बारी बिछुड़ रहे हैं परंतु अपने नेक कामों, विचारों से अपनी अमिट छाप हमारे दिलों में छोड़ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



