साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ को लेकर चर्चा में हैं। तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं काजल की ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने उन्हें काफी अनकम्फर्टेबल कर दिया था।
Kajal Aggarwal Crazy Fan Incident: इंटरव्यू में काजल ने क्या कहा?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजल अग्रवाल ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई एक्सपीरिएंस के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने एक फैन से जुड़ी घटना का जिक्र भी किया, जब एक शख्स उनकी परमिशन के बिना उनकी वैनिटी वैन में पहुंच गया था।
काजल के साथ क्या हुआ?

काजल ने बताया कि वह एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और शूटिंग के पहले दिन का एक सीन पूरा होने के बाद फिल्म की टीम से जुड़ा एक इंसान अचानक उनकी वैनिटी वैन में आ गया। इसके बाद उसने अपनी शर्ट उतारकर अपनी छाती पर बना काजल के नाम का टैटू उन्हें दिखाया।
एक्ट्रेस ने बताया कि फैन का यह प्यार देखकर उन्हें खुशी तो हुई, लेकिन जिस तरह से वह बिना इजाजत उनके पर्सनल स्पेस में आया, वो उन्हें बिल्कुल ठीक नहीं लगा। काजल ने कहा कि, वह उस समय वैनिटी वैन में अकेली थीं और इस घटना से काफी चौंक गई थीं। हालांकि उन्होंने उस फैन को शांति से समझाया कि इस तरह बिना परमिशन के अंदर आना सही नहीं है।
‘द इंडिया स्टोरी’ में निभा रही हैं वकील की भूमिका

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का निर्देशन चेतन डीके ने किया है। फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपड़े, अश्विनी भांडे, हार्दिका जोशी, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, अतुल तिवारी और कमलेश सावंत जैसे दूसरे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म फूड आइटम्स में मिलावट, प्रदूषण, खेती में कैमिकल्स के बढ़ते इस्तेमाल और उनके गलत प्रभाव जैसे गंभीर मुद्दों पर बेस्ड है। फिल्म में काजल ने एक वकील का किरदार निभाया है। इसके अलावा काजल अग्रवाल जल्द ही नितेश तिवारी की बड़े बजट की फिल्म ‘रामायण’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह मंदोदरी का रोल निभाती नजर आएंगी।
Read More: ‘Lock Upp 2’ में छलका शिवांगी जोशी का दर्द, बचपन की दर्दनाक घटना सुनाते हुए रो पड़ीं एक्ट्रेस



Download Android App
Download iOS App




