रैपर बादशाह की शादीशुदा ज़िंदगी फिर से मुश्किल में फंसती दिख रही है, सिर्फ कुछ महीने पहले पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी का हाथ थामने वाले बादशाह पर उनकी पत्नी ने ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईशा की एक सोशल उनकी इस पोस्ट ने बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है, जिसमें उन्होंने अपने पति के बड़े नाम, पहचान और पावर से डरने की बात कही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पोस्ट से खुला ईशा का दर्द, बोलीं- ‘चुप रहने का मतलब सब एक्सेप्ट करना नहीं’

मशहूर रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी को अभी कुछ ही महीने बीते हैं, लेकिन इनके रिश्ते को लेकर बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। ईशा रिखी ने सोमवार शाम अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी और इमोशनल पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के सामने आते ही बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में हर कोई हैरान रह गया है।
ईशा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके शरीर पर कोई बाहरी निशान नहीं दिखते। मैं लंबे समय तक सिर्फ इसलिए चुप रही क्योंकि मैं डरी हुई थी। “मुझे अपने पति के बड़े नाम, पहचान और उनकी पावर से डर लगता था। मैंने मन ही मन खुद को यह यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है। लेकिन मेरी चुप्पी का मतलब यह बिल्कुल नहीं था कि मैंने सब कुछ चुपचाप स्वीकार कर लिया था। वह तो बस हालात से मुकाबला करने का मेरा एक तरीका था।”
‘अब डर नहीं, हिम्मत चुन रही हूँ’- क्या दोनों के बीच होने जा रहा है तलाक?
ईशा रिखी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक और रिश्ते में अनबन की अफवाहें काफी तेज हो गई हैं। फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच दूरियां बहुत बढ़ चुकी हैं।
अपनी पोस्ट के अंत में ईशा ने लिखा, “आज मैं डर को पीछे छोड़कर हिम्मत का रास्ता चुन रही हूँ। हो सकता है कि मैं अभी पूरी सच्चाई और पूरी कहानी दुनिया के सामने बताने के लिए तैयार न हूँ, लेकिन कम से कम अब मैं यह झूठा दिखावा करना बंद कर रही हूँ कि सब कुछ ठीक चल रहा था।”
ईशा का यह खुलकर बोलना इस बात की ओर साफ इशारा कर रहा है कि उनके शादीशुदा जीवन में सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, ईशा के इन संगीन आरोपों पर अभी तक रैपर बादशाह या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक सफाई या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
जानिए कौन हैं ईशा रिखी और कैसे शुरू हुई थी बादशाह संग प्रेम कहानी

आपको बता दें कि बादशाह जहां बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम हैं, वहीं ईशा रिखी भी पंजाबी सिनेमा और मॉडलिंग वर्ल्ड का जाना-माना चेहरा हैं। 9 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में जन्मी ईशा ने अपनी स्कूली पढ़ाई और कॉलेज चंडीगढ़ से ही पूरा किया। 12वीं क्लास से ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था।
साल 2013 में ईशा ने फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान दे‘ से पंजाबी सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद वे अमरिंदर गिल के साथ फिल्म ‘हैप्पी गो लकी‘ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। इतना ही नहीं, ईशा ने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सोनम कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ कमर्शियल अड्वर्टाइजमेंट्स में भी काम किया है। साल 2018 में उन्होंने फिल्म ‘नवाबजादे‘ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जिसके बाद काफी समय तक डेट करने के बाद इसी साल दोनों ने बेहद सादे तरीके से शादी रचाई थी।
‘अब डर नहीं, हिम्मत चुन रही हूँ’ – क्या दोनों के बीच होने जा रहा है तलाक?

ईशा रिखी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक और रिश्ते में अनबन की अफवाहें काफी तेज हो गई हैं। फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच दूरियां बहुत बढ़ चुकी हैं।
अपनी पोस्ट के अंत में ईशा ने लिखा, “आज मैं डर को पीछे छोड़कर हिम्मत का रास्ता चुन रही हूँ। हो सकता है कि मैं अभी पूरी सच्चाई और पूरी कहानी दुनिया के सामने बताने के लिए तैयार न हूँ, लेकिन कम से कम अब मैं यह झूठा दिखावा करना बंद कर रही हूँ कि सब कुछ ठीक चल रहा था।”
ईशा का यह खुलकर बोलना इस बात की ओर साफ इशारा कर रहा है कि उनके शादीशुदा जीवन में सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, ईशा के इन गंभीर आरोपों पर अभी तक बादशाह या उनकी टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
Read More: Lock Upp 2: “परिवार होते हुए भी मैं अनाथ हूं”, lock Upp 2 में ‘अंगूरी भाभी’ Shilpa Shinde का..



Download Android App
Download iOS App




