‘Batwara 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, Sunny Deol के जोशीले अंदाज को देख हैरान हुए लोग

Summary :

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द, संघर्ष और इंसानियत की भावुक कहानी दिखाई गई है। फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। पोस्टर, टीजर और गानों के बाद सामने आए इस ट्रेलर ने दर्शकों के लिए फिल्म से जुड़ी उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।

Batwara 1947 Trailer Out: बंटवारे के दर्द को दिखाती इमोशनल कहानी


आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बटवारे की कहानी पर बेस्ड है। ट्रेलर में 1947 के बंटवारे के दौरान हुए दर्द, हिंसा और मजबूरन हुए पलायन की कहानी दिखाई गई है। फिल्म एक ऐसे परिवार के स्ट्रगल को दिखाती है, जिसकी जिंदगी बंटवारे के बाद पूरी तरह बदल जाती है। ट्रेलर यह मैसेज भी देता है कि मुश्किल हालात और नफरत के माहौल में भी इंसानियत, उम्मीद और रिश्तों की अहमियत सबसे बड़ी होती है।

सनी देओल का दमदार किरदार

Sunny Deol In Batwara
Sunny Deol In Batwara (Source: Google)

ट्रेलर में सनी देओल एक मजबूत और अपनी वैल्यूज़ पर अडिग रहने वाले इंसान के किरदार में नजर आते हैं। कहानी में उनका परिवार हालात के चलते एक हिंदू महिला के घर ठहरता है। इसके बाद शुरू होता है स्ट्रगल, जहां सनी का किरदार अन्याय के खिलाफ खड़ा होकर इंसानियत को बचाता दिखाई देता है।

शबाना आजमी और प्रीति जिंटा ने भी छोड़ी छाप

Shabana Azmi In Batwara 1947
Shabana Azmi In Batwara 1947 (Source: Google)

शबाना आजमी फिल्म में एक समझदार और अपनी ताकतों पर काम करने वाली बुजुर्ग महिला के रोल में नजर आ रही हैं, जिनका किरदार पूरी कहानी को मजबूती देता है। वहीं प्रीति जिंटा एक ऐसी महिला के रोल में नजर आती हैं, जो मुश्किल सिचुएशन के बीच भी अपने परिवार को एकजुट रखने की हर संभव कोशिश करती है।

दमदार डायलॉग्स और शानदार विजुअल्स

 Batwara 1947 Cinematography
Batwara 1947 Cinematography (Source: Google)

फिल्म के ट्रेलर में इमोशनल सीन के साथ-साथ शानदार सिनेमैटोग्राफी और बेहतरीन डायलॉग्स भी देखने को मिले हैं। यह सिर्फ बंटवारे की त्रासदी नहीं दिखाता, बल्कि उन लोगों की कहानी भी सामने लाता है जिन्होंने मुश्किल समय में भी अपने साहस, रिश्तों और इंसानियत को जिंदा रखा।

कब रिलीज होगी फिल्म?

Batwara Release Date
Batwara Release Date (Source: Google)

‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी के अलावा करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी साइड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, वहीं इसका संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More: Jennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट ने विलियम इस्माइल संग रचाई शादी, वेडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं