Rise and Fall 2 latest News : Gautam Gulati ने Priyanka Chahar Choudhary को दिखाया आईना? फैंस बोले- Bigg Boss वाली इमेज हो रही डाउन

Summary :

Rise and Fall Season 2 में गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच हुई बहस का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गौतम द्वारा प्रियंका की पर्सनैलिटी और बात करने के तरीके पर दिए गए बयान के बाद फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं। जहां एक तरफ प्रियंका के फैंस इसे गलत बता रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर यूजर गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतर आए हैं और प्रियंका की 'ओवरकॉन्फिडेंस' और 'बिग बॉस' वाली इमेज पर सवाल उठा रहे हैं। जानिए पूरी खबर और सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं लोग।

टीवी के रियलिटी शो में ड्रामा न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता, इन दिनों ‘राइज एंड फॉल सीजन 2‘ (Rise and Fall Season 2) इंटरनेट पर पूरी तरह छाया हुआ है। शो के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है। हाल ही में शो से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। मामला है एक्टर गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) और पॉपुलर स्टार प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के बीच हुई भयंकर लड़ाई। गौतम के एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और जनता खुलकर अपनी राय रख रही है।

गौतम गुलाटी और प्रियंका के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TELLY TIMES (@tellytimes_official)

 

शो के दौरान बात तब बिगड़ी जब गौतम गुलाटी ने प्रियंका चाहर चौधरी के बर्ताव और बात करने के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए। गौतम ने प्रियंका को साफ-साफ शब्दों में सुनाते हुए कहा, “सिर्फ इसलिए कि तुमने अच्छे कपड़े पहने हैं और तुम एक हीरोइन जैसी दिखती हो… अगर तुम हीरोइन हो, तो हीरोइन की तरह बर्ताव भी करो। क्या तुम जानती हो कि हीरोइनें कैसे बात करती हैं? क्या तुम जानती हो कि एक्ट्रेस कैसे बात करती हैं? वे चिल्लाती नहीं हैं। उन्हें पता होता है कि बात कैसे करनी है। इसीलिए वे फिल्मों में हैं। वे किसी रियलिटी शो में आकर लोगों के साथ यूं ही नहीं उलझतीं।“

बस फिर क्या था, गौतम का यह बयान वायरल हो गया। प्रियंका के फैंस इसे एक ‘चीप कमेंट‘ बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ, बहुत से लोगों का यह भी मानना है कि गौतम बिल्कुल सही कह रहे हैं।

जनता का कहना- “हर जगह बीच में घुसती हैं प्रियंका, डाउन हो रही है इमेज”

Gautam Gulati Priyanka Chahar Choudhary Fight
Gautam Gulati Priyanka Chahar Choudhary Fight ( Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर इस क्लिप के वायरल होने के बाद फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों का साफ कहना है कि प्रियंका हर मुद्दे के बीच में बेवजह कूद पड़ती हैं। फैंस का मानना है कि ‘बिग बॉस 16‘ के बाद से प्रियंका की जो एक मजबूत और शांत छवि बनी थी, वो इस शो में आकर थोड़ी कमजोर पड़ती दिख रही है।

इंस्टाग्राम और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने खुलकर अपने रिएक्शन दिए हैं। यूजर ने लिखा, “उन्होंने बिल्कुल सही कहा, वह बहुत ओवरकॉन्फिडेंस में रहती हैं और एक बड़े स्टार की तरह बर्ताव करती हैं। किसी से भी बात करने के लिए शांत और संयम होना जरूरी है, सिर्फ जोर-जोर से चिल्लाकर कोई हमेशा सही साबित नहीं हो जाता। उन्हें अपने ‘नागिन’ वाले दौर और रील लाइफ कैरेक्टर से बाहर आना चाहिए।“

वहीं, दुसरे यूजर ने लिखा, “गौतम ने बिल्कुल सही किया क्योंकि प्रियंका में बहुत ज्यादा ओवरकॉन्फिडेंस भरा है।” इसके अलावा एक यूजर का कहना है, “प्रियंका अभी भी अपने बिग बॉस 16 के दौर में जी रही हैं, वो भूल चुकी हैं कि यह एक अलग शो है और वो ओवरकॉन्फिडेंस में हैं।”

क्या वाकई प्रियंका खो रही हैं अपनी लोकप्रियता?

Rise and Fall 2
Rise and Fall 2 ( Source: Social Media)

इस पूरे ड्रामे के बाद टीवी गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या प्रियंका चाहर चौधरी का गेम प्लान इस बार उल्टा पड़ रहा है? ‘बिग बॉस’ के दिनों में प्रियंका की लाउड आवाज़ और बेबाक अंदाज को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था, लेकिन ‘राइज एंड फॉल’ जैसे नए फॉर्मेट में वही स्टाइल दर्शकों को थोड़ा चुभने लगा है।

लोग यह भी कह रहे हैं कि गौतम गुलाटी ने बिना तेज आवाज उठाए और बिना किसी अपशब्द के अपनी बात बहुत मजबूती से रखी, जिसने सबका ध्यान खींचा। अब देखना यह होगा कि आने वाले एपिसोड्स में प्रियंका इस क्रिटिसिज्म का क्या जवाब देती हैं और उनका अगला कदम क्या होता है। क्या वह अपने खेल में कोई बदलाव लाएंगी या फिर विवादों के बीच उनका सफर यूं ही जारी रहेगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read More: Rise and Fall 2: Gautam Gulati से नाराज हुईं Priyanka? शहजाद के साथ बढ़ी टेंशन, क्या..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।