Seher Hone Ko Hai 20 July 2026 Spoiler Alert: क्या कामयाब होगी Husna की खतरनाक चाल? Seher और Mahid के बीच आया नया मोड़

Summary :

कलर्स टीवी के नए सीरियल 'सेहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) के 20 जुलाई 2026 के नए प्रोमो और अपडेट में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। माहिद और सेहर के बीच गलतफहमियों का दौर जारी है, वहीं हुस्ना अपनी नई चाल चलने में जुटी है। क्या हुस्ना का प्लान कामयाब होगा और सेहर-माहिद के रिश्ते पर इसका क्या असर पड़ेगा? जानिए पूरी अपडेट।

टीवी के फेमस शो ‘सेहर होने को है’ (Seher Hone Ko Hai) में इन दिनों दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का नया प्रोमो सामने आते ही फैंस की क्यूरोसिटी बहुत बढ़ गई हैएक तरफ जहां हुस्ना अपनी नई साजिशों में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ माहिद और सेहर के बीच गलतफहमी और तकरार बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं 20 जुलाई 2026 के इस खास एपिसोड में क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

बंद कमरे के बाहर सेहर का ड्रामा और माहिद का वहम

Seher Hone Ko Hai 20 July 2026 Spoiler Alert
Seher Hone Ko Hai 20 July 2026 Spoiler Alert ( Source : Social Media)

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब सेहर गुस्से में बंद दरवाजे के बाहर आकर चिल्लाने लगती है। वह जोर-जोर से दरवाजा खटखटाती है और कहती है- “दरवाजा खोलिए वरना तोड़ देंगे!”

कमरे के अंदर मौजूद माहिद यह सुनकर हैरान और परेशान हो जाता है। उसे लगता है कि शायद यह उसका वहम है। माहिद अपने मन में सोचता है कि पहले तो उसे सिर्फ सेहर दिखाई देती थी, लेकिन अब तो उसकी आवाज भी सुनाई दे रही है। माहिद खुद से कहता है- “मौला ये कैसा धोखा हो रहा है हमारे साथ, सेहर सच में यहां है या सिर्फ हमारे ज़हन में?” माहिद समझ ही नहीं पा रहा कि बाहर खड़ी सेहर सच है या उसका कोई भ्रम।

क्या हुस्ना की साजिश होगी कामयाब?

Seher Hone Ko Hai 20th July 2026 Update
Seher Hone Ko Hai 20th July 2026 Update ( Source : Social Media) 

दूसरी तरफ, घर के माहौल में हुस्ना का साया मंडरा रहा है। हुस्ना लगातार ऐसी चालें चल रही है जिससे सेहर और माहिद कभी एक न हो सकें। हुस्ना का मुख्य मकसद दोनों के बीच दूरियां बढ़ाना और परिवार में अपना दबदबा बनाना है।

जब सेहर बाहर गमला उठाकर खिड़की या दरवाजे पर फेंकने लगती है, तब माहिद परेशान होकर दरवाजा खोलता है और पूछता है- “आप पागल हो गई हैं क्या? यह सब क्यों कर रही हैं?” सेहर का गुस्सा देखकर साफ लगता है कि वह किसी बड़ी बात से बहुत दुखी है। दर्शकों के मन में यही बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या हुस्ना अपनी साजिशों में सफल हो पाएगी या सेहर उसके प्लान पर पानी फेर देगी?

तकरार के बीच अचानक आया रोमांटिक मोड़

Seher Hone Ko Hai Written Update
Seher Hone Ko Hai Written Update ( Source : Social Media) 

गुस्से और बहसा-बहसी के बीच कहानी में एक अचानक रोमांटिक ट्विस्ट आ जाता है। जैसे ही माहिद दरवाजा खोलता है और सेहर से सवाल-जवाब करने लगता है, तभी सेहर का पैर फिसल जाता है।

माहिद तुरंत सेहर को गिरने से बचाने के लिए थाम लेता है। दोनों एक-दूसरे की आंखों में खो जाते हैं और फर्श पर आ गिरते हैं। इस पल में दोनों के बीच का तनाव पलभर के लिए थम जाता है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि यह रोमांटिक मोड़ उनके रिश्ते की कड़वाहट को दूर कर पाएगा या हुस्ना का नया दांव दोनों को फिर से अलग कर देगा।

Read More: KSBKBT 2 20 July 2026 Spoiler Alert : Mitali ने सबके सामने वृंदा को कहा ‘धोखेबाज’, क्या..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।