Dharman Movie: Rajinikanth की ‘Dharman’ में होने जा रही है इस South Star की एंट्री, विलेन बनकर बढ़ाएंगे ‘थलाइवा’ की मुश्किलें?

Summary :

रजनीकांत की आगामी फिल्म 'धर्मन' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा है कि साउथ के मशहूर एक्टर राम पोथिनेनी इस फिल्म में रजनीकांत के सामने विलेन का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। कमल हासन द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में राम पोथिनेनी का किरदार काफी दमदार होने वाला है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। जहाँ फैंस ‘जेलर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं उनकी अगली फिल्म ‘धर्मन’ ने अभी से हर तरफ चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है।इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। खबरों की मानें तो फिल्म में रजनीकांत को कड़ी टक्कर देने के लिए एक धांसू विलेन को साइन किया गया है।

क्या राम पोथिनेनी बनेंगे फिल्म के विलेन?

Dharman Movie
Dharman Movie ( Source: Social Media)

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धर्मन’ में राम पोथिनेनी की एंट्री होने वाली है। राम पोथिनेनी, जो अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं, वे इस फिल्म में रजनीकांत के दामाद की भूमिका में दिख सकते हैं। लेकिन असली सस्पेंस तो यह है कि फैंस और हर तरफ में यह चर्चा जोर-शोर से है कि वे इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह पहला मौका होगा जब राम पोथिनेनी तमिल सिनेमा में रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते और उनसे सीधे भिड़ते दिखेंगे।

कमल हासन की फिल्म, रजनीकांत का जलवा

Kamal Haasan production Dharman
Kamal Haasan production Dharman ( Source: Social Media)

‘धर्मन’ फिल्म के बारे में सबसे खास बात यह है कि इसे खुद कमल हासन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर की जिम्मेदारी अश्वथ मारिमुथु के हाथों में है। फिल्म की शूटिंग 25 जून से ही शुरू हो चुकी है, जिसके बाद से ही फैंस के बीच एक्ससाइटमेंट का माहौल बना हुआ है। ‘धर्मन‘ में रजनीकांत के अपोजिट सिमरन को कास्ट किया गया है, जो लंबे समय बाद सुपरस्टार के साथ काम करती दिखाई देंगी। साथ ही फिल्म में राशी खन्ना भी इम्पोर्टेन्ट रोल में नजर आएंगी। कमल हासन का प्रोडक्शन हाउस होने के कारण, इस फिल्म को साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

अभी तक नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

Rajinikanth Upcoming Movie 2026
Rajinikanth Upcoming Movie 2026 ( Source: Social Media)

हालाँकि, राम पोथिनेनी के विलेन या दामाद वाले रोल को लेकर अभी तक मेकर्स या खुद एक्टर की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर बहुत वायरल हो रही है रही है। फिल्म में राम पोथिनेनी का होना अपने आप में एक बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि अब तक फैंस उन्हें ज्यादातर एक्शन-हीरो के रूप में देखते आए हैं। अगर वो विलेन बनते हैं, तो यह उनके करियर का अब तक का सबसे अलग किरदार होगा।

फिलहाल फैंस को बस मेकर्स की तरफ से एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। तब तक के लिए चर्चाओं का दौर जारी है और हर कोई यह देखने के लिए बेताब है कि आखिर रजनीकांत के सामने पर्दे पर कौन सा चेहरा विलेन बनकर खड़ा होता है।

Read More: Varanasi Movie: प्रियंका चोपड़ा ने क्यों रखी थी राजामौली के सामने खास शर्त? महेश बाबू की फिल्म..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।