टीवी के फेमस शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों ड्रामे की कोई कमी नहीं है। शांतिनिकेतन में हर रोज़ कोई न कोई नई साज़िश या चाल चली जा रही है। 23 अगस्त के एपिसोड में दर्शकों को एक ऐसा मोड़ देखने को मिला, जिसने पूरे विरानी परिवार की नींव हिलाकर रख दी है। चालबाज़ तृप्ति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपनों की खुशियों में ज़हर घोलने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
मिहिर के गायब होने का सस्पेंस अभी सुलझा भी नहीं था कि तृप्ति ने अपनी नई साजिश से पूरे घर का माहौल बिगाड़ दिया। आइए जानते हैं कि आज के एपिसोड में ऐसा क्या-क्या हुआ।
दीदी भाई का गुस्सा और तृप्ति का फैलाया ‘तेल का जाल’

कहानी की शुरुआत दीदी-भाई के सवालों से होती है। दीदी भाई, सुभाष पर बुरी तरह भड़क उठती हैं कि उसने सिड और समाइरा के रिश्ते से पहले मिहिर की पूरी छानबीन क्यों नहीं की? जब सगाई के मंडप से मिहिर गायब हुआ, तो तुलसी का दिल बैठने लगा कि कहीं बच्चों की खुशियों पर ग्रहण न लग जाए। लेकिन इस पूरे ड्रामे के बीच रसोई में खड़ी तृप्ति के चेहरे पर एक शैतानी मुस्कान थी।
तृप्ति ने मौके का फायदा उठाया और तुलसी के पास जाकर ताना मारते हुए कहा कि वह मिहिर का सच सामने लाकर ही रहेगी। इसके तुरंत बाद उसने बिना किसी की नजर में आए फर्श पर तेल गिरा दिया। जैसे ही दीदी भाई गुस्से में आगे बढ़ीं, उनका पैर फिसला और वह जोर से नीचे गिर पड़ीं। फर्श पर गिरते ही दीदी भाई कराहने लगीं और पूरा परिवार घबराकर उनकी तरफ दौड़ा।
हमदर्दी का नाटक और शांति निकेतन में पक्की एंट्री

दीदी भाई की हालत देखकर सीधी-सादी तुलसी पिघल गई। तुलसी ने तुरंत कहा कि जब तक दीदी भाई ठीक नहीं हो जाती तब तक वे शांतिनिकेतन में ही रुकेंगी। बस, तृप्ति तो इसी मौके की तलाश में थी।
तुलसी का यह बयान सुनते ही तृप्ति ने अपनी चाल चल दी। उसने सबके सामने मासूम बनकर कहा कि अगर दीदी भाई इस घर में रुक रही हैं, तो उनकी देखभाल के लिए वह भी यहीं रहेगी। तृप्ति की यह बात सुनकर विरानी परिवार के होश उड़ गए। जो तृप्ति हमेशा घर तोड़ने के मौके तलाशती रहती थी, वह अब खुलेआम शांति निकेतन के अंदर अपने पैर पसार चुकी थी।
तुलसी और करण के बीच तीखी बहस, करण ने ठहराया दोषी

तृप्ति का यह दांव देखकर तुलसी के कान खड़े हो गए। उसे तुरंत समझ आ गया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि तृप्ति की रची हुई साज़िश है। तुलसी भागकर करण के पास गई और उसे वार्निंग दी कि तृप्ति बहुत ही शातिर औरत है और वह इस घर के लिए कोई बड़ा खतरा बन सकती है।
लेकिन करण का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उसने तुलसी की एक न सुनी और उल्टा उसी पर बरस पड़ा। करण ने साफ कह दिया कि अगर तुलसी ने दीदी भाई को सगाई में न बुलाया होता, तो आज यह सब नौबत ही नहीं आती। करण ने तुलसी को ही पूरे फसाद की जड़ ठहरा दिया। उधर, शो के प्रोमो में तृप्ति अपनी जीत का जश्न मनाती दिख रही है, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में शांति निकेतन में बड़ा तूफान आने वाला है।
Read More: Anupama 24 August 2026 Spoiler Alert: क्या प्रेम कर पाएगा वसुंधरा को माफ? गौतम की..



Download Android App
Download iOS App




