टीवी का फेमस और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज’ हमेशा से चर्चा में रहता है। इसके नए सीजन यानी ‘रोडीज सीजन 21’ को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस की नींद उड़ा दी है। पिछले कई सीज़नों से शो की शान कहे जाने वाले प्रिंस नरूला को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वे वाकई बहुत चौंकाने वाली हैं।
क्या आपको याद है कि ‘रोडीज’ के पिछले सीजन में आखिर क्या-क्या देखने को मिला था? कैसे हर मोड़ पर दोस्तों ने एक-दूसरे को धोखा दिया था और मैदान पर कांटे की टक्कर हुई थी? एमटीवी (MTV) के सबसे फेवरेट रियलिटी शो ‘रोडीज’ का पिछला सीजन यानी ‘रोडीज डबल क्रॉस’ (Roadies Double Cross) अपने ड्रामे, तगड़े झगड़ों और जबरदस्त ट्विस्ट की वजह से लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था।
रणविजय सिंह की शानदार होस्टिंग वाले उस सीजन में एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा दिया था। हालात इतने बिगड़ गए थे कि दोनों के बीच धमकियों और हाथापाई तक की खबरें सामने आईं, जिसके बाद दोनों का साथ काम करना इम्पॉसिबल सा हो गया था।
अब पिछले कई सीज़नों से शो की शान कहे जाने वाले प्रिंस नरूला को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वे वाकई बहुत चौंकाने वाली हैं ,अब जब शो के नए यानी ‘रोडीज सीजन 21’ की चर्चा शुरू हो चुकी है, तो एक बार फिर शो में होने वाले बदलावों और नए चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्या प्रिंस नरूला की जगह लेंगे करण कुंद्रा?
View this post on Instagram
खबरों के मुताबिक, ‘रोडीज सीजन 21’ में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबरें हैं कि मेकर्स की बातचीत करण कुंद्रा के साथ चल रही है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या करण कुंद्रा, प्रिंस नरूला की जगह लेने के लिए तैयार हैं? अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह वाकई में शो के हिस्ट्री का सबसे बड़ा उलटफेर होगा। अभी यह साफ नहीं है कि प्रिंस नरूला अपनी मर्जी से शो छोड़ रहे हैं या मेकर्स ने कोई नया प्लान बनाया है।
करण कुंद्रा की पुरानी यादें और वापसी की चर्चा

करण कुंद्रा के लिए ‘रोडीज’ का मंच कोई नया नहीं है। वे पहले भी ‘रोडीज X2’ और ‘रोडीज X4’ में गैंग लीडर के तौर पर अपना जलवा दिखा चुके हैं। 2017 में ‘रोडीज राइजिंग’ के दौरान भी उनकी वापसी हुई थी, हालांकि वह कुछ पर्सनल रीज़न्स और एक्टिंग कमिटमेंट्स के चलते शो से अलग हो गए थे। अब एक बार फिर जब उनके नाम की चर्चा उठी है, तो सोशल मीडिया पर फैंस ग्रुप में बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उन्हें शो में वापस देखना चाहते हैं, तो कुछ प्रिंस नरूला के बिना ‘रोडीज’ की कल्पना ही नहीं कर पा रहे हैं।
रोडिज में ‘Insider’ का काम फैंस को बिहाइंड-द-सीन्स फुटेज दिखाना और अनकट ड्रामा पेश करना होता है। पिछले सीजन में सिवेट तोमर शो के इनसाइडर के रूप में नजर आए थे, लेकिन इस बार ‘रोडीज 21’ में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व रोडीज और स्प्लिट्सविला फेम बसीर अली को नया इनसाइडर बनाया जा रहा है।
अगर बात करें पिछले सीजन की कॉन्ट्रोवर्सी की, तो ‘रोडीज डबल क्रॉस’ की शुरुआत से ही प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच ईगो क्लैश, और ‘स्नेक वेनम केस’ जैसी पर्सनल कमेंट्स को लेकर भयंकर अनबन चल रही थी। फिनाले के दौरान कंटेस्टेंट्स की हाथापाई के बीच दोनों गैंग लीडर्स भी आपस में बुरी तरह भिड़ गए, जहां प्रिंस ने एल्विश को ‘ऑनलाइन बदमाश’ कहा तो वहीं एल्विश ने भी करारा जवाब दिया।
बात तब और गंभीर हो गई जब प्रिंस ने दावा किया कि इस लड़ाई के बाद उन्हें एल्विश की तरफ से गैंगस्टर्स की धमकियां मिलीं, जबकि एल्विश ने प्रिंस के करियर पर सवाल उठाए। इसी भयंकर मनमुटाव और ऑफ-स्क्रीन दुश्मनी के चलते मेकर्स के लिए दोनों को एक साथ बनाए रखना मुमकिन नहीं था, जिसके बाद से प्रिंस को रिप्लेस करने की खबरें तेज हो रही हैं।
फैंस का रिएक्शन और ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, लोग कमेंट्स करने लगे । एक तरफ प्रिंस नरूला के सपोर्ट में फैंस कह रहे हैं कि ‘रोडीज’ का मतलब ही प्रिंस है, वहीं दूसरी तरफ करण कुंद्रा के फैन्स इसे एक मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं। सच तो यह है कि अभी तक न तो एमटीवी (MTV) की तरफ से और न ही खुद प्रिंस या करण की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट आई है। शो की कास्टिंग को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में मेकर्स क्या धमाका करते हैं।
Read More: Movies To Watch on 15th August: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 फिल्में, देशभक्ति और..


Download Android App
Download iOS App




