Seher Hone Ko Hai 03 August Spoiler Alert: माहिद को आया होश, क्या सहर खोल पाएगी हुस्ना की साजिश की पोल?

Summary :

पॉपुलर टीवी शो 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) के 3 अगस्त 2026 के नए मोड़ में माहिर (Mahid) को आखिरकार होश आ गया है। सहर की समझदारी से उसकी तबीयत सुधर रही है, लेकिन खून की जांच में मिले जहरीले केमिकल्स ने हुस्ना (Husna) के घिनौने राज का खुलासा कर दिया है। जानिए कैसे सहर ने माहिद की जान बचाई और आगे कौन सा नया तूफान आने वाला है।

कलर्स टीवी का धमाकेदार और पसंदीदा शो ‘सहर होने को है’ इस समय दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है। शो में आ रहे नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स ने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है। अब कहानी में एक ऐसा मोड़ आ गया है, जहां सच और झूठ और सच की लड़ाई अब और बढ़ गई है। एक तरफ जहां माहिद को होश आ चुका है, वहीं दूसरी तरफ उसके खून में मिले खतरनाक केमिकल्स ने सहर के कान खड़े कर दिए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस नए मोड़ में आगे क्या-क्या ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

माहिर को मिला होश, सहर की दवा लाई रंग

Seher Hone Ko Hai 03 August Spoiler Alert
Seher Hone Ko Hai 03 August Spoiler Alert ( Source: Social Media)

माहिद की लगातार बिगड़ती हालत से घर में हर कोई परेशान था, लेकिन सहर ने हार नहीं मानी। सहर ने अपनी सूझबूझ और मेडिकल ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए माहिद का इलाज जारी रखा। आखिरकार सहर की मेहनत रंग लाई और माहिद को होश आ गया। होश में आते ही माहिद को अपनी बीमारी और अजीब हरकतों पर पछतावा होने लगता है। वह खुद को संभालते हुए सहर का शुक्रिया अदा करता है। हालांकि, उसके दिमाग में अभी भी कई बातें धुंधली हैं, लेकिन सहर की मौजूदगी उसे एक नया सुकून और सुरक्षा का अहसास देती है।

खून की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, हुस्ना की साजिश बेनकाब

Seher Hone Ko Hai 3rd August Written Update
Seher Hone Ko Hai 3rd August Written Update ( Source: Social Media)

जब माहिद पर बार-बार पैनिक अटैक और बेकाबू होने के दौरे पड़ रहे थे, तब सहर को उसकी दवाइयों पर शक हुआ था। सहर ने चोरी-छिपे माहिर के ब्लड सैंपल लिए और उसकी लैब टेस्टिंग करवाई। टेस्ट रिपोर्ट सामने आते ही सहर के पैरों तले जमीन खिसक गई, माहिद के खून में ऐसे खतरनाक केमिकल्स पाए गए हैं, जो अतरूरे जैसे जहरीले पदार्थों में होते हैं।

ये केमिकल्स इंसान के दिमाग पर सीधा असर डालते हैं और उसे हिंसक व बेकाबू बना देते हैं। सहर समझ चुकी है कि माहिद सच में बीमार नहीं था, बल्कि हुस्ना उसे धीरे-धीरे ये जहर दे रही थी ताकि वह सबके सामने बदनाम हो सके।

अम्मी के कमरे में छुपाया माहिर, क्या फिर बचेगा ‘माहिर-सहर’ का रिश्ता?

Mahid Recovery Scene Seher
Mahid Recovery Scene Seher ( Source: Social Media)

हुस्ना की अगली चाल से बचाने के लिए सहर ने माहिद को अम्मी के कमरे में छुपा दिया है ताकि कोई उसे दोबारा नुकसान न पहुंचा सके या तमाशा न खड़ा कर सके। माहिर जब सहर से पूछता है कि उसे यहां क्यों लाया गया, तो सहर उसे पूरी बात समझाती है और भरोसा दिलाती है कि वह हर हाल में उसकी रक्षा करेगी। लेकिन दूसरी तरफ, हुस्ना और उसके मददगारों को सहर पर शक होने लगा है। वे सहर का पीछा कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सहर हुस्ना का पर्दाफाश करके माहिर को हमेशा के लिए इस साजिश से बाहर निकाल पाएगी?

Read More: KSBKBT 2 03 August 2026 Spoiler Alert: क्या समैरा और सिड का प्यार ले डूबेगा विरानी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।