Seher Hone Ko Hai 10 September Spoiler Alert: खतरे में फंसी Seher ने आधी रात को Mahid को लगाया फोन, क्या Nazima की खौफनाक चाल होगी नाकाम?

Summary :

टीवी सीरियल 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) के लेटेस्ट एपिसोड में भारी ड्रामा देखने को मिलने वाला है। नाज़िमा की बिछाई चाल और गुंडों के बिछाए जाल के बीच सहर की जान खतरे में पड़ जाती है। मुसीबत में सहर सीधे माहिद को फोन मिलाती है। क्या माहिदअपनी जान पर खेलकर सहर को सही-सलामत बचा पाएगा या कहानी में कोई नया मोड़ आएगा? जानिए 10 सितंबर 2026 के इस खास रिटन अपडेट में।

टीवी के पॉपुलर शो ‘सहर होने को है’ में इन दिनों एक के बाद एक ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए हैं। माहिद और सहर के रिश्ते के बीच खटास और तकरार तो हमेशा देखने को मिलती है, लेकिन जब-जब सहर पर कोई मुसीबत आती है, माहिद सब कुछ भूलकर ढाल बनकर खड़ा हो जाता है। 10 सितंबर के धमाकेदार एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है, जहां सहर की एक कॉल माहिद की पूरी दुनिया हिलाकर रख देगी।

अचानक आई पुलिस की कॉल और सहर का बहरूपिया रूप

कहानी की शुरुआत एक बेहद सस्पेंस भरे मोड़ से होती है। इंस्पेक्टर रवि (कानपुरिया) का फोन आता है और खबर मिलती है कि किसी ने लाल कुर्ती वाले शख्स को अस्पताल पहुंचा दिया है। इसके बाद पुलिस माहिद और उसके घर वालों को तुरंत अस्पताल जाकर मरीज की पहचान करने के लिए कहती है।

इसी भागदौड़ के बीच सहर दुश्मनों से बचने के लिए अपना रूप बदल लेती है। लेकिन माहिद की तेज नजरों से सहर का यह बदला रूप छुप नहीं पाता। माहिद को तुरंत शक हो जाता है कि सहर किसी बड़ी मुसीबत में फंस चुकी है और वह खुद को छुपाने की कोशिश कर रही है।

‘तकलीफ में सिर्फ तुम्हारी याद आती है’… सहर की पुकार पर दौड़ा माहिर

Seher Hone Ko Hai Today Episode
Seher Hone Ko Hai Today Episode ( Source: Social Media)

जब गुंडों ने सहर को चारों तरफ से घेर लिया, तो डर के मारे सहर के हाथ कांपने लगे। फोन हाथ में था और बिना सोचे-समझे सहर की उंगलियों ने माहिद का नंबर डायल कर दिया।

जब माहिद सहर के पास पहुंचता है, तो सहर की आंखों में आंसू आ जाते हैं। सहर माहिद से कहती है- “तकलीफ में आपको याद करने की आदत है न हमें… हमें उस वक्त कोई ऐसा चाहिए था जो फौरन हमारे पास आ जाए।” सहर की यह बात सुनकर माहिद का दिल पिघल जाता है। उसे समझ आ जाता है कि सहर कितनी अकेली और डरी हुई है।

रास्तों पर बिखरे मोती और नाज़िमा की खौफनाक साजिश

Seher Hone Ko Hai Twist
Seher Hone Ko Hai Twist ( Source: Social Media)

सहर जानती थी कि माहिद उसे ढूंढते हुए जरूर आएगा। इसीलिए उसने रास्ते में मोतियों के निशान छोड़ दिए थे ताकि माहिद उस तक आसानी से पहुंच सके। माहिर जब उन मोतियों को देखता है, तो सहर से मजाक उड़ाते हुए कहता है कि अगर उसे बचाने का इतना ही भरोसा था, तो उसने रास्ते में यह सुराग क्यों छोड़े?

दूसरी तरफ, इस पूरी मुसीबत के पीछे नाज़िमा का हाथ है। नाज़िमा पैसों के दम पर गुंडे भेजकर सहर को नुकसान पहुंचाना चाहती है और माहिद के खेल को खत्म करना चाहती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या माहिद नाज़िमा की इस साजिश को नाकाम कर सहर को सुरक्षित बाहर निकाल पाएगा या फिर दोनों किसी नए खतरे में फंस जाएंगे।

Read More: KSBKBT 2 10 Sep 2026 Spoiler Alert: Tulsi ने खोला Tripti का काला राज, Shanti Niketan से..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।