Netflix की इस कोरियन हॉरर सीरीज ने मचाया तहलका, महल की मिस्ट्री देख कांप जाएगी आपकी रूह

Summary :

Netflix की नई कोरियन हॉरर सीरीज ‘द ईस्ट पैलेस’ रिलीज के बाद दुनियाभर में तेजी से ट्रेंड कर रही है। जोसियन काल की पृष्ठभूमि पर बनी यह डार्क फैंटेसी सीरीज शापित महल, आत्माओं और रहस्यमयी मौतों की कहानी दिखाती है। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज ने 80 से ज्यादा देशों में Netflix की टॉप-10 लिस्ट में जगह बनाई है। IMDb पर इसे 7.3 की रेटिंग मिली है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर हर हफ्ते अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इनमें से कुछ रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। खासकर कोरियन ड्रामा और वेब सीरीज का क्रेज इंडियन ऑडियंस के बीच लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच Netflix पर रिलीज हुई एक नई कोरियन हॉरर सीरीज इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। अगर आपको डरावनी कहानियां, मिस्टीरियस घटनाएं और डार्क फैंटेसी पसंद है, तो यह सीरीज आपके लिए खास हो सकती है।

Netflix Popular Web Series: ‘द ईस्ट पैलेस’ ने मचाई धूम

The East Palace On Netflix
The East Palace On Netflix (Source: Google)

यहां हम बात कर रहे हैं कोरियन वेब सीरीज ‘द ईस्ट पैलेस’ की, जो 17 जुलाई को Netflix पर रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही यह सीरीज दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। ‘द ईस्ट पैलेस’ एक डार्क फैंटेसी हॉरर ड्रामा है, जिसकी कहानी जोसियन पीरियड के बैकग्राउंड में तैयार की गई है। सीरीज में डरावने सीन्स के साथ-साथ राजमहल से जुड़ी कई मिस्ट्री और आत्माओं की दुनिया को भी दिखाया गया है।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

Actors In The East Palace
Actors In The East Palace (Source: Google)

‘द ईस्ट पैलेस’ का निर्देशन चोई जंग ग्यू ने किया है, जबकि इसकी कहानी क्वोन सो-रा और सिओ जे वोन ने लिखी है। सीरीज में नाम जू-ह्युक, रोह यूं-सेओ, चोई सेउंग-वू, जांग यंग-नाम और क्वाक डोंग-योन जैसे आर्टिस्ट महत्वपूर्ण रोल में नजर आए हैं। नाम जू-ह्युक ने सीरीज में गु चेओन का किरदार निभाया है।

क्या है ‘द ईस्ट पैलेस’ की कहानी?

The East Palace Story
The East Palace Story (Source: Google)

सीरीज की कहानी एक इमोजीनरी जोसियन राजवंश के शाही महल के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसा बताया गया है कि यह महल पिछले करीब 30 सालों से एक रहस्यमयी श्राप की चपेट में है। इस दौरान एक के बाद एक राजकुमारों की रहस्यमय सिचुएशन में मौत हो जाती है। महल में छिपी इन भयानक मिस्ट्री और खतरों का पता लगाने के लिए ऐसे इंसान को बुलाया जाता है, जो आत्माओं की दुनिया में एंट्री करने की ताकत रखता है। इस मिस्टीरियस सफर में एक लड़की भी उसकी मदद करती है, जो मरी आत्माओं की आवाजें सुन सकती है। यही वजह है कि सीरीज में हॉरर के साथ मिस्ट्री और रोमांच भी देखने को मिलता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे नए-नए राज़ सामने आते हैं, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट बनाए रखते हैं।

दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है सीरीज

Trending Web Series In World
Trending Web Series In World (Source: Google)

‘द ईस्ट पैलेस’ में कुल 8 एपिसोड हैं और रिलीज के बाद इसे दुनियाभर में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टीवी शोज की टॉप-10 लिस्ट में दूसरे नंबर तक पहुंच चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज ने Netflix पर 80 से ज्यादा देशों में टॉप-10 में जगह बनाई है। वहीं दक्षिण कोरिया में यह लंबे समय से नंबर-1 पर बनी हुई है। IMDb पर भी ‘द ईस्ट पैलेस’ को 7.3 की रेटिंग मिली है। ऐसे में अगर आप हॉरर, फैंटेसी और मिस्ट्री से भरपूर कोरियन कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो ‘द ईस्ट पैलेस’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।

Read More: Netflix पर छाई ये Korean Web Series, रिलीज होते ही फैंस से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं